Looop Lapeta: तापसी पन्नू ने मेल एक्टर को कुछ इस तरह किया Kiss, डायरेक्टर के मुंह से निकला...
नई दिल्ली, 09 फरवरी: तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन की लूप लपेटा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। तापसी पन्नू ने को एक्टर ताहिर राज भसीन के साथ अपने किसिंग सीन को लेक एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। तापसी ने बताया कि, ताहिर के साथ किसिंग सीन को फिल्माते वक्त लूप लपेटा के निर्देशक आकाश भाटिया ने अजीबो-गरीब बातें की थी। तापसी ने कहा उन्हें वो बातें सुनकर इतना अजीब लगा कि, वे बीच में रुक गए।

लूप लापेटा जर्मन फिल्म रन लोला रन की रीमेक
लूप लापेटा जर्मन फिल्म रन लोला रन की रीमेक है। लूप लपेटा बीती 4 फरवरी को रिलीज हुई है। फिल्म की शूटिंग को लेकर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कॉमेडियन रोहन जोशी के साथ एक यूट्यूब स्ट्रीम के दौरान एक मजेदार वाकए का खुलासा किया है। तापसी ने बताया कि, आकाश ने किसिंग सीन के वक्त बेहद अजीब कमेंट्री की थी। मैं आपको बहुत अजीब चीज बताती हूं। सारे मोंटाज हैं तो साउंड रिकॉर्ड नहीं हो रहा था। तो आकाश सीन के लिए कमेंट्री करते जा रहे थे कि ठीक अब लड़ो, अच्छी तरह बात करो, हाथ पकड़ो। अब, तुम्हें चूमना है।

किसिंग सीन में डायरेक्टर ने बोली अजीब बात
तापसी ने बताया कि, डायरेक्टर आकाश लगातार एक के बाद एक सीन पर स्विच कर रहे थे। तभी किसिंग सीन के बीच में आकाश बोले, ताहिर, तुमने इससे अच्छी लड़की कभी नहीं देखी। तुमको इससे अच्छी लड़की कभी मिलेगी नहीं। तापसी बताती हैं, मैं किस के बीच में ही रुक गई। मैं ताहिर की ओर देख रही थी कि ये कह क्या बोल रहे हैं? वह माइक पर ब्रीफ दे रहे थे, इससे मूड ही अलग डायरेक्शन में जा रहा था तो हमने सोचा कि इनको कुछ सेकेंड्स के लिए सुनना बंद कर देते हैं।

फ्रैंका पोटेंटे ने हिंदी रीमेक की टीम को दी शुभकामनाएं
इससे पहले जर्मन फिल्म 'रन लोला रन' में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री फ्रैंका पोटेंटे ने हिंदी रीमेक 'लूप लपेटा' के लिए तापसी पन्नू सहित टीम के अन्य सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। साल 1998 में प्रदर्शित 'रन लोला रन' में फ्रैंका अभिनेता मोरित्ज ब्लेबट्रेयू के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म एक ऐसी युवती की कहानी बयां करती है, जिसे अपने प्रेमी को बचाने के लिए 20 मिनट में 1,00,000 डॉयचे मार्को का इतंजाम करना होता है।
टीम के लिए लिया भेजा ये संदेश
फ्रैंका पोटेंटे ने लिखा कि, 'हाय दोस्तों, मैं फ्रैंका हूं। यह बेहद रोमांचक है कि आप इतने वर्षों के बाद 'रन लोला रन' के रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं। मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं, मुझे लगता है कि यह वास्तव में शानदार है, इसलिए मैं आप सभी को शुभकामनाएं देना चाहती हूं। तापसी को शुभकामनाएं, मुझे यकीन है कि आप अद्भुत होंगी। मैं फिल्म देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।












Click it and Unblock the Notifications