Shabaash Mithu Review: बॉक्स ऑफिस पर चला 'मिताली राज' का जोरदार शॉट, पहले दिन कैसी रही फिल्म की कमाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। चलिए जानते हैं कि तापसी पन्नू की ये फिल्म फैंस को कितनी पसंद आई।

मुंबई, 15 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' ने 15 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। ये फिल्म भारतीय महिला खिलाड़ी मिताली राज के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में दर्शाया गया है कि, कैसे मिताली राज को पहले डांस का शौंक होता है और ये शौंक उनका खेल में बदल जाता है। अपने इस शौंक को फॉलो करते हुए मिताली राज एक महान क्रिकेटर बन जाती हैं। मिताली राज की बायोपिक में नजर आई तापसी पन्नू की फिल्म कैसी है चलिए जानते हैं।

taapsee pannu

फिल्म की कहानी
श्रीजीत मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर बनी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वो एक डांसर से क्रिकेटर बनीं, उनके सामने किस तरह की चुनौतियां आईं। इस फिल्म में उनकी कहानी को सादगी से दिखाया गया है। मिताली राज के किरदार को तापसी पन्नू ने बखूबी निभाया है। उन्होंने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है। मिताली के किरदार में तापसी पन्नू ने खुद को इस कदर ढाल लिया कि आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर असली मिताली राज कौन है। खैर फिल्म में तापसी पन्नू की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है।

फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' को मिले ऐसे रिव्यू
तापसी पन्नू के लिए ये किरदार काफी चुनौतीपूर्ण रहा होगा क्योंकि वह इससे पहले कईं अलग किरदारों में नजर आ चुकी हैं। वहीं एक्पर्ट्स के मुताबिक शाबाश मिट्ठू की ओपनिंग कलेक्शन अच्छा होने की तरफ इशारा कर रहा है। फिल्म समीक्षकों की मानें तो शाबाश मिट्ठू रिलीज के अपने पहले दिन 3 से 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग दे सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+