36 की उम्र में ही करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं तापसी पन्नू, जानें उनकी प्रॉपर्टी और सालाना कमाई

Taapsee Pannu Birthday: साउथ की फिल्मों से लेकर आज के समय में बॉलीवुड की दुनिया में राज करने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू न सिर्फ एक शानदार एक्ट्रेस हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ तापसी पन्नू अपनी बेबाकी के लिए भी काफी फेमस हैं। वह अपने तीखे बयानों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

तापसी पन्नू का 36वां जन्मदिन
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपीन मेहनत के दम पर आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बना ली है। हिंदी फिल्मों के अलावा वह कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। लाइमलाइट में छाई रहने वाली तापसी पन्नू का आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर आपको बताते हैं कि तापसी की कुल संपत्ति कितनी है और वह एक फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज करती हैं।

Taapsee Pannu

सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं तापसी पन्नू
दिल्ली के एक सिख परिवार में जन्मी तापसी पन्नू फिल्मी दुनिया में आने से पहले एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थीं। तापसी ने फिल्मों में एंट्री करने से पहले कुछ समय तक मॉडलिंग को भी अपना करियर बनाया था। फिल्मों के साथ साथ मॉडलिंग से भी उन्हें अच्छी कमाई होती थी।

साल 2010 में तेलुगू फिल्म से की थी शुरुआत
तापसी पन्नू ने साल 2010 में तेलुगू फिल्म झूमंडी नादम से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वहीं उन्होंने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म चश्मेबद्दूर से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद तापसी ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को अपना मुरीज बना लिया है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं तापसी पन्नू एक शाही लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं।

तापसी पन्नू की कुल संपत्ति
आज के समय में तापसी पन्नू अपनी कड़ी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बनी हैं। caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में तापसी पन्नू की कुल संपत्ति करीब 6 मिलियन डॉलर यानी 45 करोड़ रुपए के आसपास है। तापसी पन्नू एक महीने में करीब 30 से 35 लाख रुपए तक की कमाई कर लेती हैं। एक साल में उन्हें 4 करोड़ रुपए तक की कमाई हो जाती है। तापसी एक फिल्म करने के लिए 2 से 3 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए तापसी पन्नू की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तापसी पन्नू साउथ के साथ साथ बॉलीवुड फिल्मों से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। इसके अलावा वह ब्रांड प्रमोशन की मदद से लाखों रुपए की कमाई करती हैं। एक्ट्रेस हर एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2 करोड़ रुपए तक की फीस लेती हैं। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने प्रॉपर्टी में भी निवेश कर रखा है।

तापसी पन्नू का आलीशान अपार्टमेंट
एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी बहन शगुन पन्नू के साथ मुंबई के अंधेरी इलाके में एक आलीशान 2 बीएचके अपार्टमेंट में रहती हैं, जहां पर वह साल 2021 में शिफ्ट हुई थीं। इस नए अपार्टमेंट को तापसी की बहन शगुन ने ही डिजाइन किया है। अपने इस घर का नाम तापसी ने पन्नू पिंड रखा है। इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि अंधेरी इलाके में ही तापसी पन्नू के तीन और फ्लैट हैं।

तापसी पन्नू का कार कलेक्शन
तापसी पान्नू लग्जीरियस लाइफस्टाइल के साथ साथ महंगी और रॉयल गाड़ियों की भी शकीन हैं। उनके कार कलेक्शन में कई तरह की लग्जीरियस गाड़ियां मौजूद हैं। तापसी के पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, मर्सडीज एसयूवी और रेनो कैपचुरा जैसी गाड़ियां मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+