Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लीक हुआ Taapsee Pannu और मैथियास बोए की शादी का Video, लाल जोड़े में बनीं दुल्हन, इस अंदाज में दिखे दूल्हेराजा

Taapsee Pannu Mathias Boe Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू बीते कुछ दिनों से अपनी शादी की अफवाह को लेकर चर्चा में थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोए से सीक्रेट वेडिंग कर ली। फैंस दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो का इंतजार कर रहे थे। जो कि फाइनली अब सामने आ गई है।

शादी की खबरों पर तापसी पन्नू ने भले ही अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन ना ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई फोटो या वीडियो शेयर की। जिससे फैंस को लगने लगा था कि ये महज अफवाह है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। जी हां जो अब उनकी शादी का वीडियो सामने आया है ये इसका सबूत है कि एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बोए से शादी कर चुकी हैं।

Taapsee Pannu

वीडियो में देखा जा सकता है कि तापसी पन्नू डांस करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पंजाबी लुक कैरी किया हुआ है। तापसी पन्नू लाल हैवी वर्क वाले सूट में फूलों की चादर के साथ डांस करते हुए एंट्री ले रही हैं। वहीं तापसी पन्नू के दूल्हे राजा मैथियास बोए प्यारी सी स्माइल के साथ अपनी होने वाली पत्नी का इंतजार कर रहे हैं।

वीडियो में मैथियास बोए घोड़ी में सवार होने की जगह साइकिल में बैठे हुए नजर आए। मैथियास के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की शेरवानी पहनी है। साथ ही उन्होंने पंजाबी रीति-रिवाज को देखते हुए सिर पर पगड़ी डाली है। जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। दूल्हा और दुल्हन की जोड़ी में ये कपल एकसाथ काफी अच्छा लग रहा है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू और मैथियास की शादी की वीडियो वायरल हो रही है। जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी की रस्में 20 मार्च से शुरू हो गई थी और ये 23 मार्च तक चली। ये शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई। जिसमें दोनों के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त शामिल हुए। तापसी पन्नू इस शादी को प्राइवेट रखना चाहती थीं इसलिए उन्होंने मीडिया से दूरी बनाकर रखी। खैर अब वीडियो सामने आने के बाद देखना होगा कि एक्ट्रेस कब अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करेंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+