Taapsee Pannu से कितने बड़े हैं Mathias Boe? कपल के बीच है इतना ज्यादा एज गैप, गुपचुप रचा ली शादी
Taapsee Pannu Mathias Boe Age Gap: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू बीते कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक्ट्रेस मार्च के महीने में शादी करेंगी लेकिन तापसी ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स से पता चला कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोए के साथ गुपचुप शादी कर ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तापसी पन्नू पिछले 10 सालों से मैथियास बोए को डेट कर रही हैं। इस बीच खबर आ रही है कि दोनों ने 23 मार्च को राजस्थान के उदयपुर में गुपचुप शादी कर ली है। कहा जा रहा है कि 20 मार्च से शादी के फंक्शन शुरू हुए थे। जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल इस शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखना चाहता था इसलिए उन्होंने अपने इस बड़े दिन पर मीडिया से दूरी बनाकर रखी। इस शादी में बॉलीवुड की कुछ ही हस्तियां शामिल हुई थीं। जिसमें डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी थे। कहा जा रहा है कि शादी के बाद कपल मुंबई में ग्रैंड फंक्शन करेगा जिसमें तमाम बड़े सितारे शामिल होंगे। हालांकि तापसी पन्नू ने अभी तक शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं।
तापसी पन्नू वैसे तो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं वहीं मैथियास बोए बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं। मैथियास का जन्म 11 जुलाई 1980 को हुआ था और फिलहाल उनकी उम्र लगभग 43 साल है। वहीं तापसी पन्नू अपने मंगेतर से 7 साल छोटी हैं। एक्ट्रेस की उम्र 36 साल है और उनका जन्म जन्म 1 अगस्त 1987 को हुआ था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग के दौरान हुई थी। मैथियास बोए लखनऊ स्थित टीम अवध वॉरियर्स का हिस्सा थे, जबकि तापसी पन्नू चैंपियन हैदराबाद हॉटशॉट्स की ब्रांड एंबेसडर थीं। यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों की मुलाकातें प्यार में बदल गई। हालांकि तापसी हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती है और वह बहुत कम मैथियास के साथ स्पॉट होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications