'गिगी हदीद की तरह हमसे बात करो', स्वरा भास्कर ने पैपराजी को मजाकिया अंदाज में कसा तंज, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पैपराजी से गिगी हदीद की तरह बात करने को कहा।

Swara Bhasker

Swara Bhasker Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म 'अफवाह' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं इस दौरान उन्होंने कैमरा के सामने जमकर पोज दिया।

स्वरा भास्कर ने गिगी हदीद को लेकर कही ये बात
स्वरा भास्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी को पोज देते नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने पर्पल कलर की साड़ी पहनी हुई थी। जैसे ही पैपराजी ने एक्ट्रेस की फोटो क्लिक करना शुरू किया इस पर स्वरा भास्कर ने मजाकिया अंदाज में पैपराजी से कहा, 'इकड़े बोलो नहीं तो नहीं देखेंगे, जैसे गिगी हदीद को बोला, वैसे हमसे बात करो आप। जो आपका हॉलीवुड का स्टैंडर्ड है अभी।'

गिगी हदीद से पैपराजी ने की थी ऐसे बात
हाल ही में मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स शामिल हुए थे। इस दौरान अमेरिकन मॉडल गिगी हदीद ने भी शिरकत की। मॉडल की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। वहीं पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आए और उन्होंने मजाकिया अंदाज में गिगी हदीद से मराठी भाषा में बात की।

वायरल हो रहा वीडियो
फिलहाल स्वरा भास्कर की इस वीडियो पर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मुस्लिम बन जाएंगे लेकिन बिंदी लगाना नहीं भुलेंगे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हॉलीवुड का स्टैडर्ड तुम मैच भी नहीं कर सकती'। वहीं कुछ फैंस वीडियो देखकर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। फिलहाल उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

स्वरा भास्कर की फहद से हुई शादी
बता दें स्वर भास्कर ने मार्च 2023 में समाजवादी पार्टी की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष फ़ाहद अहमद से शादी किया है। दोनों ने दिल्ली में शादी के सारे इवेंट ऑर्गेनाइज किए थे। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी में जया बच्चन, अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने भी शिरकत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+