'100 ग्राम की कहानी पर किसको यकीन?' विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर बोलीं स्वरा भास्कर, भड़के फैंस
Swara Bhasker On Vinesh Phogat: 7 अगस्त के दिन सभी भारतवासियों का दिल टूट गया। भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को ज्यादा वजन की वजह से रेसलिंग के फाइनल से बाहर कर दिया गया। विनेश के पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई होने पर स्वरा भास्कर ने सवाल उठाए हैं।
विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने की वजह से हर कोई हैरान है। जबकि लोग उम्मीद कर रहे थे कि वह भारत के लिए गोल्ड लाएंगी। दरअसल, 50 किलोग्राम के महिला रेसलिंग मैच के लिए विनेश का 100 ग्राम अधिक वजन आया था जिसकी वजह से उन्हें फाइनल से बाहर कर दिया गया।

विनेश के पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई होने की वजह सेलोगों के अलावा तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी नाराज हैं। वह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस बीच स्वरा भास्कर ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'इस 100 ग्राम ज्यादा वजन वाली कहानी पर कौन विश्वास करता है???' इसके साथ ही उन्होंने टूटे दिल वाला इमोजी लगाया।
स्वरा भास्कर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स विनेश के बाहर होने पर भड़क गए। एक ने लिखा, 'ये सब सिर्फ विनेश को फाइनल से बाहर करने की साजिश है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'एक लड़का, लड़की बन के खेल गया, तब इनके कोई से भी पैरामीटर काम नहीं कर रहे थे।'
आईओसी के इस फैसले से 'हीरामंडी' स्टार सोनाक्षी सिन्हा भी हैरान हैं। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, 'विश्वास नहीं होता. मैं सोच भी नहीं सकती कि इस वक्त आप कैसा फील कर रही होंगी. नहीं पता क्या कहूं। बस इतना कि आप चैम्पियन थे, हो और हमेशा रहोगे।' इस तरह से सभी सेलेब्स विनेश के पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई पर आपत्ति जता रहे हैं।
बता दें कि, विनेश फोगाट ने मंगलवार को इतिहास रच दिया था। ओलंपिक खेलों के फाइनल में पहुंचने वाली वह भारतीय महिला बनीं। युस्नेलिस गुज़मैन को 5-0 से हराकर वह फाइनल में पहुंच गई थी। हर किसी को उम्मीद थी कि विनेश भारत के लिए गोल्ड लाएंगी लेकिन अब हर भारतीय का ये सपना टूट चुका है।












Click it and Unblock the Notifications