हिंदू या मुस्लिम? Swara Bhasker कर रही बेटी का किस धर्म से पालन-पोषण, एक्ट्रेस ने दिया जवाब
Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 2023 में सपा नेता फहाद अहमद से शादी की और उसी साल उनकी बेटी राबिया का जन्म हुआ। SCREEN के 'द सुवीर सारन शो' में स्वरा ने अपनी सोच के बारे में बताया कि वे कई धर्मों और संस्कृतियों को मानती हैं और अपनी बेटी को भी इन्हीं परंपराओं से जोड़कर बड़ा कर रही हैं।
स्वरा भास्कर ने अपने बचपन के दिनों को भी याद किया और बताया कि उनके पिता ने उन्हें रामायण और महाभारत की कहानियों के ज़रिए भारतीय संस्कृति से जोड़ा था। वहीं फहाद ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा कि स्वरा चाहती थीं कि उनकी बेटी हर परंपरा को निभाए जाए ताकि वह बुरी नजर से बची रहे।

स्वरा भास्कर ने बचपन की यादें साझा करते हुए कहा, "बचपन में मैं ठीक से खाना नहीं खाती थी, तो मेरे पिता मुझे रामायण और महाभारत की कहानियां सुनाते थे। वे कहानी के रोमांचक मोड़ पर रुक जाते और कहते कि पहले खाना खत्म करो, फिर आगे की कहानी सुनाऊंगा। इस तरह से उन्होंने मुझे भारतीय संस्कृति से जोड़ा।"
ये भी पढ़ें: Swara Bhasker ने बेटी को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए कार में किया ऐसा काम, फोटो हुई वायरल और फिर जो हुआ
स्वरा भास्कर ने आगे अपनी बेटी राबिया के पालन-पोषण पर बात करते हुए कहा, "मैं किसी भी चीज़ को नकारती नहीं हूं। जब से हमारी बेटी राबिया का जन्म हुआ है, मैं फहाद से कहती हूं चलो, इसके लिए हर धर्म और संस्कृति की परंपराएं निभाते हैं ताकि वह सुरक्षित रहे। हमने हर तरफ से उसके लिए पूजा-पाठ और दुआ करवाईं। फिर मैंने सोचा कोई ईसाई परंपरा भी होती है क्या?" स्वरा ने बताया कि राबिया का पालन पोषण सभी धर्मों से कर रहे हैं।
स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 2022 में 'जहां चार यार' और 'मिमांसा' जैसी फिल्मों में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्म 'मिसेज फलानी' है। इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस आए दिन अपनी बेटी के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करते रहती हैं।
ये भी पढ़ें: Swara Bhasker के पति फहाद अहमद ने नहीं लगाया होली का रंग, भड़के लोग, कहा- मुस्लिम पति होगा तो....












Click it and Unblock the Notifications