'उन्होंने ऐश्वर्या राय को भी नहीं छोड़ा' स्वरा भास्कर हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, एक्ट्रेस के लिए कही ऐसी बात
Swara Bhasker Compared Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने जब से अपनी प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, तो उन्हें अक्सर अपने बढ़ते वजन के कारण आलोचना का सामना करना पड़ता है। हालांकि इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और आलिया भट्ट को भी बॉडी शेमिंग का शिकार बनाया गया है।
अब स्वरा भास्कर ने लंबे समय से बॉडी शेमिंग का शिकार होने पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस की मानें तो हर अभिनेत्री को इसका शिकार होना पड़ता है। बीबीसी न्यूज इंडिया से बातचीत करते हुए स्वरा ने कहा, "ग्लैमर इंडस्ट्री में महिलाओं को कभी अकेला नहीं छोड़ा जाता। हमेशा किसी न किसी रूप में आलोचना होती रहती है।"

स्वरा भास्कर ने आगे बताया कि इन सबसे मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय भी नहीं बच पाई। उन्होंने कहा, "मुझे याद है जब ऐश्वर्या राय मां बनी थी तो उन्हें भी इस तरह की नेगेटिविटी से गुजरना पड़ा था। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या से पूछा गया था कि वह जल्दी शेप में क्यों नहीं लौट रही हैं। उन्होंने इसे इतनी शांति से लिया। मुझे उनकी बात याद है कि उन्होंने बस कहा, 'मैं बस अपने बच्चे के साथ अपनी जिंदगी जी रही थी... मेरी असली जिंदगी।' यह बात मुझे बहुत प्रभावित हुई। अगर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला को भी नहीं बख्शा गया, तो मैं कौन होती हूँ?"
ये भी पढ़ें: Swara Bhasker ने मुस्लिम पति और 15 महीने की बेटी के साथ किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल
स्वरा भास्कर ने पिछले साल फरवरी 2023 में राजनेता फहद अहमद से शादी की थी। पहले कपल ने कोर्ट मैरिज की और फिर इसके बाद उन्होंने एक ग्रैंड वेडिंग की। हालांकि एक्ट्रेस को उनकी शादी में भी ज्यादा वजन की वजह से ट्रोल किया गया। शादी के कुछ महीने बाद ही स्वरा प्रेग्नेंट हो गईं और फिर उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया।
स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म मीमांसा में देखा गया था। जिसे गगन पुरी ने निर्देशित किया था। अब वह फिल्म 'मिसेज फलानी' में अपनी वापसी करने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें: Swara Bhasker ने बेटी को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए कार में किया ऐसा काम, फोटो हुई वायरल और फिर जो हुआ












Click it and Unblock the Notifications