Swara Bhasker ने मुस्लिम पति और 15 महीने की बेटी के साथ किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल

Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने जब से शादी की है तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से स्वरा भास्कर अपने किसी करीबी की शादी में काफी व्यस्त नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस इवेंट की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

मुस्लिम पति के साथ कव्वाली पर स्वरा भास्कर ने किया डांस
हाल ही में स्वरा भास्कर ने दूल्हे के लिए एक पावर-पैक कव्वाली सेशन की मेजबानी की थी। एक्ट्रेस ने लाइव कलाकारों के साथ कव्वाली में खूब धमाल मचाया। वह अपने मुस्लिम पति फहाद अहमद और 15 महीने की बेटी राबिया के साथ जमकर डांस करती नजर आई हैं। वहीं बेटी राबिया ने भी कव्वाली के भरपूर मजे लिए हैं।

swara bhasker

बेटी राबिया ने भी कव्वाली को किया इन्जॉय

स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने एक खास दोस्त की शादी के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। उन्होंने कव्वाली की दमदार परफॉर्मेंस के साथ रॉकिंग नाइट की शुरुआत की है। एक्ट्रेस खुद भी कव्वाली पर जमकर डांस कर रही थीं। स्वरा भास्कर अपनी बेटी राबिया को भी कव्वाली में लेकर गई पहुंची थीं।

स्वरा भास्कर का डांस वीडियो हुआ वायरल

स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद दोनों ने एक साथ कव्वाली पर परफॉर्म किया और लोगों का दिल भी जीत लिया। ये वीडियो पिंकविला की तरफ से शेयर किया गया है। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

पिता की गोद में बैठकर बेटी ने किया डांस

कव्वाली नाइट को इन्जॉय करते हुए स्वरा भास्कर ने दोस्त की शादी की सारी जिम्मेदारियां भी निभाई हैं। उनके पोस्ट किए गए सभी वीडियोज में उनकी बेटी राबिया ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो में एक्ट्रेस को फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के एक फेमस ट्रैक पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। इस गाने पर लाडली बेटी राबिया अपने पिता की गोद में बैठकर डांस के मजे ले रही हैं।

स्वरा भास्कर ने कांग्रेस नेता फहाद अहमद से की है शादी

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कांग्रेस नेता फहाद अहमद से 16 फरवरी 2023 को शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को कुछ समय तक डेट किया था। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लोगों को अपने रिश्ते के बारे में बताया था। इसके बाद सितंबर 2023 में ही स्वरा भास्कर ने बेटी राबिया को जन्म दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+