'वो हत्यारे...' करण जौहर और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर स्वरा भास्कर का बड़ा बयान, बोली ये बात

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर करण जौहर के सपोर्ट में उतरी हैं।

मुंबई, 22 सितंबर: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर लोगों का गुस्सा ज्यादा भड़का है। सुशांत मामले को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर पर भी लोग काफी भड़के। अब भी करण जौहर को ट्रोल करने या उनके किसी बयान को लेकर लोग उनपर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसे में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर करण जौहर के सपोर्ट में उतरी हैं। स्वरा ने सुशांत मामले और करण जौहर को लेकर बात करते हुए आरोप लगाने वालों को फटकार लगाई है।

करण जौहर पर बरसे थे लोग

करण जौहर पर बरसे थे लोग

बीते लंबे समय से बॉलीवुड में बायकॉट ट्रेंड काफी तेजी से उभरकर सामने आया है। फिल्मों और नेपोटिज्म के प्रति लोगों का गुस्सा साफ तौर पर दिख रहा है। इस कोल्ड वॉर में करण जौहर को भी खूब लपेटा जाता है। लेकिन अब करण जौहर के सपोर्ट में वो एक्ट्रेस सामने आई हैं, जो हर मुद्दे पर अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से रखती हैं।

क्या बोलीं स्वरा भास्कर?

क्या बोलीं स्वरा भास्कर?

स्वरा भास्कर ने हाल ही में बॉलीवुड ट्रेंड, सुशांत सिंह राजपूत की मौत और करण जौहर के बायकॉट के बारे में खुलकर बात की। स्वरा कहती हैं कि इंडस्ट्री में निश्चित तौर पर डर का माहौल है। लोग किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते।

करण और सुशांत को लेकर बोली ये बात

करण और सुशांत को लेकर बोली ये बात

करण जौहर के सपोर्ट में एक्ट्रेस ने कहा कि आप करण जौहर के बारे में बहुत कुछ कह सकते हैं। इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने की बात, उनकी ऐसी फिल्में, जो लोगों को नहीं पसंद आईं, या फिर उन्हें नापसंद करना। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वे हत्यारे हैं।

'लोगों को पैसे मिलते हैं'- स्वरा

'लोगों को पैसे मिलते हैं'- स्वरा

स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि ट्रोल किए जाने के ट्रेंड से डर का एक माहौल सा बन गया है। लोगों को ऐसा लगता है कि इंडस्ट्री समाज से जुड़ना ही नहीं चाहती। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की ओर इशारा करते हुए स्वरा ने कहा कि इसे लोगों ने निशाना बनाया क्योंकि इसमें कई लोगों को इस काम के लिए पैसे मिल रहे थे।

कंगना से भी भिड़ चुकीं स्वरा

कंगना से भी भिड़ चुकीं स्वरा

स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। किसी भी मुद्दे पर एक्ट्रेस अपनी बात बड़ी ही बेबाकी से रखती हैं। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत से भी स्वरा भास्कर कई दफा भिड़ चुकी हैं। हालांकि, कुछ फिल्म में दोनों एक्ट्रेस साथ काम भी कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+