ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने शेयर की बेटों संग तस्वीर, बोलीं- मुझे अपनी मां चुनने के लिए थैंक्स

Sussanne Khan Birthday: सुजैन खान ने अपने बर्थडे के मौके पर अपने दोनों बेटों ऋहान और ऋदान के साथ एक प्यारी सी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

Sussanne Khan Birthday: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही दिवाली पार्टी में सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पहुंची थीं। इस पार्टी में उन्होंने पैपराजी के सामने अर्सलान को किस किया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके चर्चे होने लगे। आज सुजैन खान का जन्मदिन है। आज वह 44 साल की हो गई हैं। अपने बर्थडे के मौके पर उन्होंने अपने दोनों बेटों ऋहान और ऋदान के साथ एक प्यारी सी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सुजैन ने बेटों के साथ शेयर की तस्वीर

सुजैन ने बेटों के साथ शेयर की तस्वीर

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने दोनों बेटों के साथ एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। सुजैन ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है और साथ ही अपने दोनों बेटों का आभार भी जताया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुजैन ने अपनी फीलिंग्स को बयां किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो

फोटो में सुजैन खान और उनके दोनों बेटे बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। इस फोटो में सुजैन सफेद रंग के क्रॉप टॉप और ब्लैक एंड वाइट चेकर्ड मिनी स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। इस फोटो में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। ऋहान और ऋदान भी लंबे समय बाद अपनी मां के साथ दिखाई दे रहे हैं।

सुजैन ने कैप्शन में लिखी ये खास बात

सुजैन ने कैप्शन में लिखी ये खास बात

सुजैन खान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- बड़ी होने से बहुत डरती हूं। मैं यंग होने में ही अच्छी हूं... इसलिए मैं नंबर गेम खेलती हूं। कहने का तरीका खोजने के लिए.. जीवन अभी शुरू हुआ है... इसलिए यह ट्रेन नहीं रुकेगी और एक मिनट के लिए भी नहीं बदलेगी जहां मैं हूं... धन्यवाद जिंदगी, धन्यवाद मुझे वह बनाने के लिए जो मैं हूं।

ऋतिक और सुजैन के बेटे हैं ऋहान-ऋदान

ऋतिक और सुजैन के बेटे हैं ऋहान-ऋदान

आपको बता दें कि ऋहान और ऋदान बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बेटे हैं। हालांकि कुछ समय पहले ऋतिक और सुजैन का तलाक हो चुका है। शादी के 14 साल बाद दोनों के बीच तलाक हुआ था। जानकारी के अनुसार ऋतिक ने सुजैन खान से लव मैरिज की थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था।

अर्सलान गोनी के साथ ये अफेयर की चर्चा

अर्सलान गोनी के साथ ये अफेयर की चर्चा

इन दिनों सुजैन खान मॉडल और अभिनेता अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर एकसाथ स्पॉट होते हैं। पार्टीज से लेकर कसी भी इवेंट पर दोनों हाथों में हाथ डाले एंट्री करते हैं। दोनों साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर को लेकर काफी चर्चा है लेकिन दोनों ने इस बात को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+