VIDEO: नम आंखों से सुष्मिता सेन ने बताया क्यों पड़ा उन्हें दिल का दौरा, फैंस और डॉक्टरों को बोलीं Thanku
सुष्मिता सेन को हाल ही में हार्ट अटैक का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनकी एंजियोप्लॉस्टी हुई और स्टंट डाले गए। ठीक होने के बाद एक्ट्रेस ने अपना वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक क्यों पड़ा?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक पड़ा , ये खबर सुनकर हर कोई हैरान हो गया। एक्ट्रेस ने जब सोशल मीडिया पर ये बात खुद शेयर की थी तो हर कोई ये कहता नजर आया सुष्मिता सेन तो कितनी फिट है, उन्हें कैसे हार्ट अटैक आ सकता है? वहीं सुष्मिता सेन के फैंस उनके जल्द स्वस्थ्य होने के लिए दुआएं करने लगे और कुछ गेट वेल सून बोलने लगे। हालांकि एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने खुद अब अपना नया वीडियो शेयर कर बताया है कि आखिर उन्हें हार्ट अटैक क्यों ?

सुष्मिता ने लिखा फिर से जीने के लिए तैयार हूं
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने बताया कि उन्होंने एंजियोप्लास्टी कराई और 'स्टेंट इन प्लेस' है। इसके बाद अब सुष्मिता सेन ने खुलासा किया कि वह फिर से जीने के लिए तैयार हैं। ये बात सुनकर एक्ट्रेस के दुनिया भर के फैंस उन्हें शुभकामनाएं और अपार प्यार मिलना शुरू हो गया।

हेल्दी लाइफ स्टाइल की वजह से जान बच गई
सुष्मिता ने अपने स्वास्थ्य पर एक अपडेट वीडियो शेयर कर बताया कि जिम और उनकी हेल्दी लाइफ स्टाइल के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ने से बचने में मदद मिली। उन्होंने कहा मुझे पता है कि आप में से बहुत से लोग जिम जाना बंद कर देंगे और कहेंगे, इससेउन्हें कोई मदद नहीं मिली, लेकिन यह अच्छा नहीं है। इसने मेरी मदद की। मैं एक बहुत बड़े दिल के दौरे से बच गई।

मेन ऑटरी 95 प्रतिशत ब्लॉक हो गई थी
इसके साथ ही सुष्मिता सेन ने बताया कि मेरी हार्ट की मेन ऑटरी यानी मुख्य धमनी में 95 प्रतिशत ब्लाकेज थी। मैं बच गई क्योंकि मैंने एक एक्टिव लाइफ स्टाइल रखी है। एक्ट्रेस ने कहा मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं दूसरे स्थान पर हूं। यह मेरे अंदर डर नहीं डालता है, इसके बजाय, मुझे अब कुछ करने के लिए आशा और मजबूत हो गई है।

फैंंस और जान बचाने वाले डॉक्टरों को बोलीं थैंक्यू
सुष्मिता सेन ने साथ ही अपने डॉक्टरों और मुंबई के नानावटी अस्पताल की भी सराहना की क्योंकि उनका उन्होंने बेहतरीन इलाज किया और देखभाल की इसके साथ ही उनकी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए उनकी बीमारी की खबर सीक्रेट रखी। एक्ट्रस ने वीडियो में कहा 'पिछले महीने में इतने सारे लोगों के साथ बहुत कुछ हुआ है, हम बस इतना कर सकते हैं कि हम अपना आशीर्वाद गिनें ... मैंने जब दिल का दौरा पड़ने की बात बताई तो और प्यार बरसने लगा, अच्छा कामनाओं मिल रही हैं... मेरे जीवन की सबसे बड़ी सीख अच्छाई और शानदार ऊर्जा का सृजन है। इसके लिए मैं आप सभी को प्यार करता हूं, इसलिए धन्यवाद।'
radius:3px; box-shadow:0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width:540px; min-width:326px; padding:0; width:99.375%; width:-webkit-calc(100% - 2px); width:calc(100% - 2px);">












Click it and Unblock the Notifications