'मुझे भी शादी करनी है' 49 साल की सुष्मिता सेन जल्द बनेंगी दुल्हन? ब्रेकअप के बाद बताया वेडिंग प्लान
Sushmita Sen On Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम भले ही कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है, लेकिन 49 साल की उम्र में वह आज भी कुंवारी हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर सुष्मिता सेन कब दुल्हन बनेंगी। इस बीच उन्होंने अपनी शादी के प्लान के बारे में बात की।
सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। इस दौरान उनसे एक फैन ने शादी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वह खुद शादी करना चाहती हैं।

दरअसल, एक फैन ने उनसे शादी के प्लान के बारे में सवाल किया तो सुष्मिता ने कहा, "मुझे भी शादी करनी है। मिलना चाहिए न कोई शादी करने लायक। ऐसे थोड़ी होती है शादी। कहते हैं न, बहुत रोमांटिक तरीके से तो दिल का रिश्ता होता है। दिल तक बात तो पहुंचनी चाहिए न। फिर शादी भी कर लेंगे।"
ये भी पढ़ें: Sushmita Sen को डेट कर रहे रोहमन शॉल? रिलेशनशिप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा-'हम 6 साल से...'
सुष्मिता सेन पहले अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रही थीं जब उनका नाम आईपीएल के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन, ललित मोदी के साथ जुड़ा था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कर इस रिश्ते को ऑफिशियल किया। इसके बाद, लालित ने अपनी इंस्टाग्राम बायो में सुष्मिता का नाम बदलकर "माई लव" लिख दिया। हालांकि, बाद में ये अफवाहें आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
हालांकि बाद में ललित ने अपनी इंस्टाग्राम बायो और प्रोफाइल पिक्चर से सुष्मिता का नाम हटा लिया। लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी ललित मोदी संग अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। बिजनेसमैन से अलग होने के बाद वह फिल से अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के करीब आ गईं।
रोहमन शॉल को तीन साल तक डेट करने के बाद सुष्मिता सेन ने 2021 में ब्रेकअप करने का फैसला किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस ब्रेकअप की घोषणा करते हुए लिखा, "हमने दोस्ती से शुरुआत की, हम दोस्त बने रहे!!! रिश्ता बहुत पहले खत्म हो चुका था... प्यार कायम है!!" हालांकि दोनों को अब भी एक साथ स्पॉट किया जाता है। कपल की मानें तो वह अब भी अच्छे दोस्त हैं।
ये भी पढ़ें: Sushmita Sen Story: कैसे एक पेटीकोट दर्जी ने बदली सुष्मिता की किस्मत? 2 साल बाद पर्दे पर दी 'दस्तक'












Click it and Unblock the Notifications