Sushmita Sen को डेट कर रहे रोहमन शॉल? रिलेशनशिप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा-'हम 6 साल से...'
Sushmita Sen Rohman Shawl: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने से 15 साल छोटे रोहमन शॉल संग रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। लेकिन साल 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
रोहमन शॉल संग ब्रेकअप होने के बाद भी सुष्मिता सेन अक्सर उनके साथ स्पॉट होती हैं। जिसके बाद ऐसी चर्चा होने लगी कि दोनों का अब पैचअप हो गया। हाल ही में सुष्मिता सेन ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में खुलासा किया कि वह पिछले तीन से सिंगल हैं। अब इस पर रोहमन ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

इंस्टैंट बॉलीवुड संग बातचीत के दौरान रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन संग रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह एक्ट्रेस के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। रोहमन से जब रिलेशनशिप स्टेटस पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'वो तो हम दोनों पिछले 6 सालों से साथ हैं इसमें नया क्या है?'
रोहमन शॉल ने आगे कहा कि, 'हम दोनों हमेशा से अच्छे दोस्त थे और रहेंगे। हम दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है जो कि सबके सामने दिखता है।' हालांकि रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन संग रिलेशनशिप की अफवाहों को खारिज नहीं किया। बता दें कि, रोहमन शॉल सुष्मिता सेन ही नहीं बल्कि उनकी दोनों बेटियों के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
कुछ दिन पहले, सुष्मिता सेन ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट, 'चैप्टर 2' के पहले एपिसोड में शिरकत की थी। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'मेरी जिंदगी में फिलहाल कोई मर्द नहीं है। मैं करीब पिछले 3 साल से सिंगल हूं। साल 2021 से मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं और अब मैं इसी लाइफ में बेहद खुश हूं।'
बता दें कि, साल 2018 में सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल संग अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। लेकिन 3 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल ने 2021 में ब्रेकअप कर लिया था। लेकिन इसके बाद भी दोनों अब फिर से साथ नजर आते हैं। जिसके बाद से कपल की पैचअप की खबरें आने लगी। खैर अब दोनों ने ही रिलेशनशिप की अफवाहों पर विराम लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications