मैं सिर्फ 18 की थी... मिस यूनिवर्स बनकर सुष्मिता सेन बुरी तरह हुईं शर्मिंदा! आखिर मैक्सिको में उस रात क्या हुआ
29 साल पहले सुष्मिता सेन ने भारत के लिए पहली बार मिस यूनिवर्स का ताज जीता था। अपनी खूबसूरती के लिए फैंस के दिलों पर राज करने वाली सुष्मिता ने भले ये ताज अपने नाम किया हो मगर जर्नी उनके लिए कभी आसान नहीं रही।
सुष्मिता सेन एक बिंदास महिला हैं और अपनी शर्तों पर ही अपनी जिंदगी जीता हैं। उन्हें इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता कि उनके बारे में कोई क्या सोचता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने को लेकर काफी कुछ कहा, जिसे जानकर आप भी एकक बार को हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, सुष्मिता ने बताया कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्हें टेबल मैनर्स के बारे में कुछ भी नहीं मालूम था। कुछ तरीके थे, जिसके बारे में उन्हें नहीं पता था। खाना खाने के ये तरीके ना मालूम होने के चलते एक्ट्रेस को एक दफा शर्मिंदा भी होना पड़ा था। वो वाकया क्या था, चलिये जानते हैं।
एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने वो किस्सा शेयर किया है, जिसके वजह से मिस वर्स बनने के ठीक बाद वे शर्मिंदा हुई थीं। सुष्मिता ने बताया कि कैसे मेक्सिको में एक डिनर पार्टी में सात कोर्स के खाने को उन्हें होस्ट करना पड़ा था। सुष्मिता ने बताया कि मिस यूनिवर्स जीतने से पहले मैंने टेबल मैनर्स नहीं सीखा था।
एक्ट्रेस बोलीं कि इसे जीतने के बाद मेक्किसों सिटी में मुझे एक जगह भेज दिया गया। मैं सिर्फ 18 साल की थी ऐसे में मुश्किल से अंग्रेजी बोलती थी। मैं काफी देर तक वहां बैठी रही। इसके बाद जब मुश्किल से मुझसे भूख बर्दाश्त हुई तो मैंने ट्रैवल मैनेजर से कहा कि मुझे बड़ी भूख लगी है। उन्होंने कहा कि हमें भी भूख लगी है। आप यहां मेहमान हैं ऐसे में खाने की शुरुआत आपको ही करनी होगी।
एक्ट्रेस आगे बोलीं कि उन्हें नहीं मालूम था कि सात कोर्स के खाने की शुरुआत कैसे की जाए। इसके बाद मेक्सिको के ट्रैवल मेनेजर ने उनकी मदद की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें बेहद अजीब महसूस हुआ और दोबारा वे इसे फील नहीं करना चाहती थीं।
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने जो चीजें सीखीं वे ये थी कि पेट भर के खा के जाओ घर से, ताकि वहां पर जाकर खाना खाने की उत्सुकता ना हो। इसके बाद आप बाद में बोल सकते हैं कि अब और नहीं, धन्यवाद। और वे मान लेंगे कि आप एक स्ट्रिक्ट डाउट को फॉलो कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications