10 साल बड़े ललित मोदी के साथ सुष्मिता सेन के अफेयर की खबर सुन भाई राजीव सेन भी शॉक्ड, कही बड़ी बात
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपने अफेयर को लेकर एक बार फिर से चर्चा में है। 6 महीने पहले रोहमन के साथ उनका ब्रेकअप हुआ था और अब वो अपने से 10 साल बड़े आईपीएल फाउंडर ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैं। खुद ललित मोदी ने सुष्मिता संग अपनी कई रोमांटिक फोटो पोस्ट की है, जिसे देखकर न केवल सुष्मिता के फैंस हैरान हैं, बल्कि उनकी फैमिली भी शॉक्ड है।

सुष्मिता सेन का अफेयर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर से चर्चा में हैं। सुष्मिता फिर से अपने रिलेशनशिप को लेकर ही सुर्खियों में छा गई हैं। 6 महीने पहले सुष्मिता का ब्रेकअप मॉडल रोहमन शॉ के साथ हो गया था। अब वो बिजनेसमैन और IPL फाउंडर ललित मोदी को डेट कर रही है। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ अपने वैकेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसके बाद ये दोनों के अफेयर की खबरें तेजी से वायरल हो गई।

भाई राजीव भी हैरान
सुष्मिता और ललित मोदी के रिलेशन की खबरें जैसे ही सामने आई हर कोई हैरान रह गया। न केवल फैंस और बॉलीवुड के उनके दोस्त बल्कि सुष्मिता की फैमिली भी हैरान रह गई। सुष्मिता और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबरों को सुनकर उनके भाई राजीव सेन भी शॉक्ड हो गए। उन्होंने कहा कि अपनी बहन के इस नए रिलेशनशिप के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं इस रिलेशनशिप से अब तक अंजान था। एक टीवी चैनल से बात करते हुए राजीव ने कहा कि जब उन दोनों की तस्वीरें वायरल हुई हैं तब जाकर उन्हें अपनी बहन के इस रिलेशनशिप के बारे में पता चला है।

बाकियों की तरह मैं भी हैरान
राजीव ने कहा कि सुष्मिता के नए रिलेशन के बारे में जानकर मैं उसी तरह से हैरान हूं जैसे बाकी लोग हैं। मैं इस पर कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करूंगा। हालांकि राजीव ने कहा कि अपनी बहन के लिए खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बहन की खुशी को देखकर खुश हूं। आपको बता दें कि राजीव सेन की शादी भी मुश्किल दौर से गुजर रही है। उनकी पत्नी चारु असोपा उनसे तलाक ले रही है।

ललित मोदी ने हटाया पर्दा
सुष्मिता के साथ रिलेशनशिप से पर्दा ललित मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए हटाया। ललित मोदी ने दोनों की कई तस्वीरें शेयर की, जो उनके वैकेशन की है। ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को बेटर हाफ और पार्टनर इन क्राइम बुलाया। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट कर क्लियर किया कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। अभी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्दी ही शादी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications