रक्षाबंधन के मौके पर सुशांत सिंह की बहन ने बचपन की तस्वीर शेयर कर भाई को किया याद
मुंबई, 22 अगस्त। आज पूरा देश भाई-बहन के बीच प्यार के त्योहार रक्षाबंधन को मना रहा है। इस बीच दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन कीर्ति ने सुशांत के साथ बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जोकि काफी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुशांत अपनी बहन के हाथ में हाथ डालकर खड़े हैं और कीर्ति तस्वीर में काफी खुश नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कीर्ति ने लिखा लव यू भाई, हम हमेशा साथ रहेंगे।
Recommended Video

बहन शेयर की बचपन की तस्वीर
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी तस्वीर को शेयर किया है। सुशंत के निधन के बाद श्वेता अक्सर अपने भाई के साथ तस्वीर को शेयर करती रहती हैं और उन्हें याद करती हैं। पिछले साल श्वेता ने अपने भाई की तस्वीरों के एक कोलाज को शेयर किया था, जिसमे उन्होंने लिखा था हैप्पी रक्षाबंधन मेरा स्वीट सा बेबी, बहुत प्यार करते हैं हम आपको जान और हमेशा करते रहेंगे। तुम हमेशा से हमारा अभिमान थे हो और रहोगे।

14 जून 2020 को की थी आत्महत्या
बता कि सुशांत सिंह राजपूत न 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगा ली थी। जिस तरह से सुशांत सिंह की अचानक से मौत हो गई उसके बाद हर कोई स्तब्ध था। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि सुशांत सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत सिंह के निधन के बाद कई तरह की मीडिया रिपोर्ट सामने आई, जिसमे उनकी मौत के पीछे साजिश की बात कही गई। इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कर रही है।

पिछले हफ्ते बदली थी प्रोफाइल फोटो
पिछले हफ्ते सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत की फेसबुक प्रोफाइल फोटो बदली देखकर चौंक गए थे। बता दें कि सुशांत सिंह की मृत्यु के बाद सुशांत सिंह की टीम अब उनके अकाउंट को हैंडल कर रही है। सुशांत सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। उनके निधन बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए एक अभियान चला रहे हैं। जिसके जरिए फैंस सोशल मीडिया की मृत्यु के सच को सामने लाने की मांग करते हैं।

रिया को जाना पड़ा था जेल
बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के बाद इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई ने इस मामले में कई बॉलीवुड की हस्तियों से पूछताछ की है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को जेल तक जाना पड़ा था। उनपर आरोप था कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को अवसाद की स्थिति में पहुंचाया। फिलहाल रिया चक्रवर्ती जेल से बाहर हैं।












Click it and Unblock the Notifications