सुरवीन का खुलासा- मीटिंग में पूछा गया था ब्रेस्ट का साइज, खुद पर ही होने लगा था डाउट
सुरवीन का खुलासा- मुझसे पूछा गया था ब्रेस्ट का साइज, खुद पर ही होने लगा था डाउट
मुंबई, 15 दिसंबर: टीवी और फिल्म, दोनों में अपनी एक पहचान रखने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने अपने साथ कास्टिंग काउच की घटना का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि करियर के शुरुआती दिनों में उनके काम के बदले फेवर मांगा जाता था। उन्होंने कहा है कि साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में उनका अनुभव इस मामले में ज्यादा खराब रहा। जहां उन्हें ब्रेस्ट और कमर के साइज को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा।

साउथ की फिल्म इंडस्ट्री का एक्सीपीरियंस ज्यादा खराब
सुरवीन चावला इन दिनों अपने वेब शो 'डीकपल्ड' के प्रमोशन में लगी हैं। जिसमें उनके साथ आर माधवन काम कर रहे हैं। शो के प्रमोशन के दौरान आरजे सिद्धार्थ कान्नन ने उनसे कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया था। इस पर उन्होंने कहा कि ये साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में उनको ये ज्यादा महसूस हुआ है।

सुरवीन ने बताया अपना अनुभव
सुरवीन ने कहा, मैं जब टीवी से फिल्मों में अपना करियर बनाने की ट्राई कर रही थीं तो मुंबई में एक मीटिंग के लिए गई थीं। फिल्म के लिए हुई इस मीटिंग में मुझे कास्टिंग काउच का सामना करना पड़। मुझसे यहां मेरे लुक, ब्रेस्ट और कमर के साइज पर भी सवाल किए गए। इसने मुझको काफी असहज कर दिया था।

मुझे खुद पर होने लगा था डाउट
सुरवीन का कहना है कि जिस तरह से उनके वजन, उनकी कमर और ब्रेस्ट के साइज पर सवाल किए गए। उसने उनका आत्मविश्वास हिला दिया, उनको खुद पर ही डाउट होने लगा। सुरवीन का कहना है कि शुरुआती दिन उनके लिए मुश्किल भरे थे लेकिन अब इंडस्ट्री में अब चीजे बदल रही हैं।

करीब दो दशक से एक्टिंग की दुनिया में हैं सुरवीन
सुरवीन चावला ने टेलीविजन पर कहीं तो होगा (2003) के साथ करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो कसौटी जिंदगी की (2004) और काजल (2006) में नजर आईं। सुरवीन ने टीवी पर रियलिटी डांस शो एक खिलाड़ी एक हसीना (2008) और फिर कॉमेडी सर्कस में भी काम किया। सुरवीन ने कई फिल्मों में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications