Rocketry The Nambi Effect: सुपरस्टार रजनीकांत ने की आर माधवन की जमकर तारीफ, बोले- ‘जरूर देखें रॉकेट्री’

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट' शुक्रवार 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म की कहानी और आर माधवन के निर्देशन की जमकर तारीफ की है।

मुंबई, 4 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म शुक्रवार यानी 1 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर फैंस सोशल मीडिया के जरिए जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड सेलेब्स भी ट्वीट कर फिल्म की कहानी और आर माधवन की एक्टिंग की भी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि अब तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी इस फिल्म की जमकर सराहना की।

rajnikanth

रजनीकांत ने की फिल्म की तारीफ
रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर तमिल भाषा में एक ट्वीट शेयर किया। रजनीकांत ने ट्वीट शेयर कर सभी से खासतौर से युवाओं से फिल्म देखने को कहा। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'रॉकेट्री हर व्यक्ति खासतौर पर युवाओं के लिए मस्ट वॉच मूवी है। मिस्टर पद्म भूषण जिन्होंने हमारे देश के स्पेस रिसर्च के विकास के लिए काफी कठिनाइयों का सामना किया और बलिदान दिया। नांबी नारायणन की कहानी को वास्तविक तौर पर पेश करके माधवन डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहली ही फिल्म से बेस्ट डायरेक्टर्स में शामिल हो चुके हैं। ऐसी बेहतरीन फिल्म देने के लिए मैं उनकी सराहना करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं।'

नांबी नारायण के जीवन पर आधारित है ये फिल्म
आर माधवन की इस फिल्म की खास बात ये है कि उन्होंने फिल्म का निर्देशन और कहानी भी लिखी है। वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म इसरो के साइंटिस्ट नांबी नारायण के जीवन पर आधारित है। जिसका मुख्य किरदार खुद आर माधवन ने किया है। नांबी नारायण का इसरो में रॉकेट इंजन के डिवेलपमेंट के काम में काफी योगदान रहा। हालांकि उनके ऊपर जासूसी घोटाले के आरोप लगे थे जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट को तमिल, अंग्रेजी और हिंदी समेत कईं भाषाओं में रिलीज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+