Jaat BO Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस में टूटी 'जाट' की कमर, 4 दिन में नहीं कमा पाई 50 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4: सनी देओल की फिल्म जाट को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में अपना बज बनाए हुए है। चौथे दिन फिल्म को उछाल भी मिली है। इसके बाद भी फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ नहीं पहुंच पाया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक से भी ठीक ठाक रिव्यू मिले हैं।
ट्रैक साइट सैकनिल्क की माने तो फिल्म जाट ने चौथे दिन 14 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे दिन फिल्म को 43.59% की उछाल मिली है। जाट का कुल कलेक्शन 40.25 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर जिस तरह के रिएक्शन सामने आ रहे थे, उसके मुकाबले फिल्म की कमाई बेहद कम हो रही है।

रिपोर्ट्स की माने तो सनी देओल की जाट रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। इस फिल्म को 600 अलग-अलग वेबसाइट पर लीक किया गया था। मेकर्स इसे ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन खबरें हैं कि लीक के ओरिजनल सोर्स का अभी तक पता नहीं चल पा रहा है। फिल्म की टीम लीक करने वाले व्यक्ति का आईपी एड्रेस ट्रैक करने की कोशिश कर रही है। फिल्म की कमाई में इस वजह से भी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि ट्रेड पंडितों को उम्मीद थी की फिल्म पहले दिन करीब 30-35 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।
सनी देओल की जाट ड्रामा और एक्शन से लैस फिल्म बता रहे है। X पर थिएटर के अंदर की फोटोज और वीडियोज सामने आ रह हैं। एक यूजर ने लिखा, "SORRY BOL" जाट करेगा सबकी खड़ी खाट या जाट की हो जाएगी खड़ी खाट ? बात "खिचड़ी" के पसंद और नापसंद की है । मुझे खिचड़ी पसंद नहीं । दूसरे यूजर ने छा गए जाट लिखा है। अन्य यूजर ने शेयर किया है कि फर्स्ट हाफ में फूल धमाका था अब इंटरवल के बाद का इंतजार है। फिल्म का कंपरेरिजन सलमान खान की सिकंदर के साथ हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications