धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर सनी देओल का बड़ा बयान, बोले- 'मेरे पिता कुछ भी...'
Dharmendra-Shabana Azmi Kissing Scene: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की एक्टिंग फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इससे ज्यादा धर्मेंद्र और शबाना आजमी के लिप-लॉक के चर्चे हो रहे हैं। जिस पर अब उनके बेटे सनी देओल ने अपना रिएक्शन दिया है।
सनी देओल ने धर्मेंद्र और शबाना के लिप-लॉक पर दिया बयान
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। जो कि 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जब एनडीटीवी से हुई बातचीत में एक्टर से धर्मेंद्र और शबाना आजमी के लिप-लॉक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, मेरे पिता एकमात्र ऐसे एक्टर हैं जो कुछ भी कर सकते हैं।

एक्टर ने की पिता की तारीफ
सनी देओल ने आगे कहा कि, "फिल्म इतनी देखता नहीं हूं मैं, यहां तक कि मैं अपनी फिल्में भी ज्यादा नहीं देखता। रही बात फिल्म में किसिंग सीन की मैंने इस बारे में अभी तक अपने पिता से कोई बात नहीं की। वो एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सबकुछ अपने साथ रख सकते हैं।"
धर्मेंद्र और शबाना के इर्द-गिर्द है कहानी
बता दें कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी की लव स्टोरी दिखाई गई है। जो कि, किसी वजह से सालों पहले बिछड़ जाते हैं। ऐसे में सालों बाद दोनों की एक दूसरे से मुलाकात होती है। फिल्म की पूरी स्टोरी दोनों के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन मिलाते-मिलाते उनके पोता-पोती ही एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट से ज्यादा धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन खूब सुर्खियों में रहा।












Click it and Unblock the Notifications