'Gadar 2' के बाद कब आ रही है सनी देओल की 'बॉर्डर 2'? एक्टर ने बताई सच्चाई, बोले- सही समय पर करूंगा ऐलान'

Sunny Deol Border 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 हर रोज बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। 22 साल बाद सनी देओल ने तारा सिंह बनकर फिर से धमाल मचा दिया। इस बीच खबरें आ रही हैं कि एक्टर अब अपनी अगली फिल्म बॉर्डर के सीक्वल की तैयारी में दिखाई देंगे। जिस पर अब खुद सनी देओल ने अपना रिएक्शन दिया।

बॉर्डर 2 पर सनी देओल का रिएक्शन
सनी देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया है। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मेरे कुछ फिल्में साइन करने की खबरें आ रही हैं, मैं आप सभी को बताना चाहूंगा कि फिलहाल मैं सिर्फ गदर 2 पर फोकस कर रहा हूं और आपका सारा प्यार मुझे मिल रहा है। फिलहाल मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और जल्द ही सही समय पर कुछ खास ऐलान करूंगा। तब तक आप सभी इसी तरह तारा सिंह और गदर 2 पर अपना प्यार बरसाएं।'

Sunny Deol

सीक्वल को लेकर क्या बोले सनी देओल?
पिंकविला की खबर के मुताबिक, दावा किया जा रहा था कि सनी देओल ने गदर 2 की सक्सेस के बाद बॉर्डर 2 साइन कर दी है। जिसका प्रोडक्शन जेपी दत्ता और निधी दत्ता करेंगे। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर की तरह इसकी भी कहानी इंडियन आर्मी पर होगी। कहा ये भी जा रहा था कि फिल्म में सेम एक्टर्स को कास्ट किया जाएगा। हालांकि अब खुद सनी देओल ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
बता दें कि, अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे से ही फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले हफ्ते 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। उम्मीद है कि दूसरे रविवार को भी ये सिलसिला जारी रहेगा। गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+