Sunny Deol Net Worth: 'जाट' से एक बार फिर गर्दा उड़ाएंगे सनी देओल, जानें कितनी है एक्टर की नेट वर्थ?

Sunny Deol net worth: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल हमेशा से फैंस के दिलों में राज करते आए हैं। उनकी कमाल की एक्टिंग फैंस को बेहद पसंद है। जब भी उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों में लगती है तो एक्टर की कड़कती आवाज से पूरा थिएटर गूंज उठता है। मगर क्या आप जानते हैं कि सनी देओल के पास ढाई किलो का भारी-भरकम हाथ ही नहीं है, बल्कि उनकी नेट वर्थ भी काफी भारी-भरकम है।

सनी देओल की एक्टिंग, उनके एक्शन और उनके लुक्स पर फैंस दिल हारते हैं। आज भी वो फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर अपने काम के लिए मोटी फीस लेते हैं। बता दें कि गदर 2 के लिए एक्टर ने आठ करोड़ रुपये लिये थे। ऐसे में चलिये जान लेते हैं कि एक्टर के पास नेट वर्थ कितनी है।

Sunny Deol net worth

सनी देओल सिर्फ फिल्मों से ही नहीं कमाते बल्कि वे राजनीति में भी सक्रिय रह चुके हैं। सनी देओल सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा उनके पास खेती की जमीन और फार्म्स भी हैं। सनी का बिजनेस भी है। ऐसे में अगर एक्टर की टोटल नेट वर्थ की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये 130 करोड़ रुपये है।

बताते चलें कि जन्मदिन के मौके पर सनी देओल ने फैंस को खास गिफ्ट दिया। एक्टर ने जाट का फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस को शानदार ट्रीट दी। ये लुक पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस को ये गिफ्ट बेहद ही ज्यादा पसंद आया। हर कोई इस पोस्ट पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहा है।

उम्मीद है कि सनी की ये फिल्म अगले साल 26 जनवरी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांरि, मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। 'गदर 2' के बाद सनी को एक बार फिर एक्शन मोड पर देखने के लिए फैंस बेहद ही ज्यादा एक्साइटेड दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+