OMG 2 Vs Gadar 2 BO Day 2: दूसरे दिन भी चला सनी देओल की 'गदर 2' का जादू, ऐसा रहा OMG 2 का हाल

OMG 2 VS Gadar 2 Box Office Day 2: सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 सिनेमाघरों में एकसाथ 11 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। हालांकि सनी देओल की फिल्म को जिस तरह से फैंस का रिस्पॉन्स मिल रहा है उसे देखकर अंदाजा हो गया है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। फिल्म ने पहले दिन भी शानदार कमाई की। वहीं ओएमजी 2 भी इसे कड़ी टक्कर दे रही है। दोनों फिल्मों का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

गदर 2 ने ओएमजी 2 को दी कड़ी टक्कर
सनी देओल की गदर 2 अक्षय कुमार की ओएमजी 2 को कड़ी टक्कर दे रही है। फिल्म गदर 2 की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 40 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। वहीं ओएमजी 2 ने 9 करोड़ की कमाई की। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 43 करोड़ रुपए का दमदार बिजनेस किया।

Akshay kumar

दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
वहीं बात करें अक्षय कुमार की ओएमजी 2 की तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने दूसरे दिन 15 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो कि गदर 2 की तुलना में काफी कम है। जहां एक तरफ गदर 2 को लेकर फैंस में बज बना हुआ है तो वहीं ओएमजी 2 के आंकड़ें बता रहे हैं कि अभी फिल्म कमाई के मामले में गदर 2 से काफी पीछे है। खैर इन सबके बीच लोगों को ओमएमजी 2 की स्टोरी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर फैंस अक्षय कुमार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखना होगा आने वाले दिनों में अक्षय कुमार सनी देओल की गदर 2 को कड़ी टक्कर दे पाते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+