'संजय कपूर को बच्चे नहीं POLO चाहिए था', Ex पति को लेकर करिश्मा कपूर का शॉकिंग बयान, कहा- मेरे पास पैसा था

Karisma Kapoor On Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन की खबर ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को शॉक्ड कर दिया है। खबर है कि गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त संजय कपूर की मौत हो गई थी।

पोलो खेलते हुए संजय कपूर की हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर पोलो खेलते समय एक मधुमक्खी निगल गए थे जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उनकी मौत हो गई थी। संजय कपूर का भारत में अंतिम संस्कार होना था लेकिन उनकी मौत हुए 6 दिन हो चुके हैं पर उनका पार्थिव शरीर अभी भी परिवार को सौंपा नहीं गया है।

Karisma Kapoor

दिल्ली में होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार

खबर है कि संजय कपूर का शव अभी तक दिल्ली नहीं लाया जा सका है। लीगल कॉम्लीकेशन्स के चलते उसमें देरी हो रही है। इतना ही नहीं, फुल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार हो रहा है। इन सबके बीच, लोग करिश्मा कपूर और संजय कपूर के टूटे रिश्ते को लेकर भी कई तरह की बातें कर रहे हैं।

2003 में हुई थी संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से धूमधाम से शादी की थी। करिश्मा ने शादी के बाद अपने चमचमाते फिल्मी करियर से दूरी बना ली थी कि क्योंकि वह अपना पूरा समय अपने पति और ससुराल वालों को देना चाहती थीं। लेकिन करिश्मा कपूर की ये शादी काफी दर्दनाक साबित हुई थी।

संजय कपूर को लेकर करिश्मा कपूर का शॉकिंग खुलासा

इसी बीच करिश्मा कपूर का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने कहा था- संजय कपूर को अपने बच्चों से ज्यादा पोलो मैच से प्यार था। करिश्मा ने आरोप लगाया था कि संजय कपूर अपने बीमार बेटे कियान को छोड़कर पोलो खेलने चले गए थे। ऐसे में करिश्मा कपूर ने तिलमिलाते हुए संजय कपूर को खराब पिता कहा था।

'बेटे से ज्यादा पोलो प्यारा था'

करिश्मा कपूर ने कोर्ट को बताया था कि संजय कपूर के लिए बेटे से ज्यादा पोलो प्यारा था। जब 4 महीने का कियान बीमार था, तो वह एक्ट्रेस को अकेला छोड़कर प्रिंस विलियम के साथ पोलो खेलने चले गए थे। करिश्मा ने आरोप लगाया था- मुझे इस बात का एहसास हुआ कि संजय ने मुझसे सिर्फ इसलिए शादी की है क्योंकि में फेमस और सक्सेसफुल एक्ट्रेस थी। मेरे पास पहले से ही पैसा था। वहीं मेरी वजह से उसे मीडिया में बने रहने में मदद मिली थी।

रणधीर कपूर ने कहा था- हम कपूर हैं, हमें पैसों की जरूरत नहीं

करिश्मा कपूर ने आरोप लगाया था कि संजय कपूर उनके बच्चों के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता करने के लिए तैयार नहीं थे। वहीं करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' में 2016 में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कपूर हैं। उन्हें किसी के पैसों की जरूरत नहीं है। उनके पास पैसा तो है ही, साथ ही टैलेंट भी है, जो उन्हें आजीवन रोटी दे सकता है।

संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से की थी तीसरी शादी

आपको बता दें कि 2 खराब शादियों के बाद संजय कपूर ने तीसरी शादी प्रिया सचदेव से की थी। वह तीसरी पत्नी और अपने बेटे अजरियास (6) के साथ एक लग्जीरियस लाइफ जी रहे थे। मगर उसके पहले साल 2016 में करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं संजय कपूर ने भी पलटवार करते हुए करिश्मा कपूर को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए थे।

करिश्मा कपूर ने एक्स पति पर लगाया था मारपीट का आरोप

करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि संजय कपूर और उनका परिवार करिश्मा कपूर के साथ मारपीट करता था और उन्हें मानिसक रूप से भी परेशान करता था।

संजय कपूर ने कहा था- करिश्मा कपूर ने मेरा इस्तेमाल किया

-वहीं मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर ने कहा था कि करिश्मा कपूर ने उनसे पैसों के लिए शादी की थी। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि अभिषेक बच्चन के साथ अपने टूटे हुए रिश्ते को ठीक करने के लिए उन्होंने उन्हें 'रिबाउंड' की तरह इस्तेमाल किया था। संजय कपूर के अनुसार करिश्मा कपूर ने शादी के बाद से ही उनका सिर्फ इस्तेमाल किया था।

-उसी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को लालची औरत भी कहा था। संजय कपूर ने कहा था कि करिश्मा कपूर सही पत्नी नहीं थीं और वह इमोशनली अपनी शादी में शामिल नहीं थी।

-संजय कपूर ने कहा था- करिश्मा कपूर 'क्रूर' औरत थीं और तलाक के बाद उन्होंने संजय और उनके परिवार को उनके बच्चों, समायरा और कियान से मिलने से भी रोक दिया था। ये सब तब हुआ था जब करिश्मा पूर ने उनकी आपसी तलाक याचिका से अपनी सहमति वापस ले ली थी।

साल 2016 में हुआ था करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक

-आपको बता दें कि साल 2010 में संजय कपूर से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों को लेकर वापस मुंबई चली गई थीं। साल 2014 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी। जब दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही थी, तब संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने एक दूसरे पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे।

-आपको बता दें कि आखिरकार साल 2016 में करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर से तंग आकर तलाक ले लिया था। तलाक के बाद संजय कपूर को करिश्मा कपूर को बहुत एलिमनी देनी पड़ी थी। संजय ने करिश्मा कपूर को 70 करोड़ रुपए दिए थे। इसके अलावा अपने दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड खरीद कर दिए थे। संजय कपूर ने अपने पिता का घर करिश्मा कपूर के नाम पर कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+