प्रॉपर्टी विवाद के बीच संजय कपूर की मां रानी कपूर ने चली नई चाल, तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के फूलेंगे हांथ-पैर!

करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेस मैन संजय कपूर की मौत के बाद उनके परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर घमासान मचा हुआ है। संजय की मां रानी कपूर और उनकी तीसरी पत्नी के बीच लगातार विवाद छिड़ा हुआ है। अब संजय की अचानक हुई मौत मामले में एक नया मोड़ा आ गया है। दरअसल, संजय की मां रानी कपूर ने यूनाइटेड किंगडम (UK) के अधिकारियों से मौत की जांच की मांग की है।

रानी ने यूके में एक फॉर्मल क्रिमिनल केस फाइल किया है। इसी के तहत मौत की जांच की मांग की है। उनका ये भी कहना है कि उनके बेटे की मौत रहस्यमई स्तिथियों में हुई है। प्रॉपर्टी विवाद के बीच रानी के इस कदम के बाद पूरे मामले में अब नया विवाद खड़ा कर दिया है।

Sunjay Kapur mother

संजय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था। उसमें बताया गया कि लेफ्ट वेंट्रिकुलर हाइपरट्रॉफी और इस्केमिक हार्ट डिजीज के कारण उनकी मृत्यु हुई थी। उनके शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं मिली। संजय जब इंग्लैंड में पोलो मैच खेल रहे थे, तब उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। लेकिन अब उनकी मां रानी कपूर इससे संतुष्ट नहीं हैं और तत्काल नए सिरे से जांच पर अड़ी हैं। बता दें, संजय भारतीय नहीं अमेरिकी नागरिक थे। ऐसे में रानी कपूर अमेरिकी अधिकारियों से भी जांच की मांग उठा सकती हैं।

संजय की मौत के बाद उनके परिवार और बिजनेस दोनों में विवाद छाया हुआ है। उनकी मां रानी कपूर और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच जंग छिड़ी हुई है। रानी लगातार आरोप लगा रही हैं कि बेटे की मौत के बाद परिवार की संपत्ति हड़पने की कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके विरोध के बावजूद, संजय की मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को कंपनी में गैर-कार्यकारी निदेशक और सीएसआर कमेटी की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया। इन सबके बीच खबरें आईं कि करिश्मा कपूर के भी अपने बच्चों के लिए संपत्ति में हिस्सा मांग सकती हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+