Karishma के Ex पति Sanjay Kapur को क्या पता था वो मरने वाले हैं? 3 दिन पहले ही किया था चौंकाने वाला ये पोस्ट
Karishma Kapoor Ex Husband Sanjay Kapur Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून 2025 को मात्र 53 साल की उम्र में निधन हो गया। यूके के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेलते समय उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
संजय के बिजनेस कंसल्टेंट सुहैल सेठ ने बताया कि पोलो खेलते वक्त एक मक्खी निगलने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली। लेकिन जो बात सबको हैरान कर रही है, वह यह कि संजय ने अपनी मौत से तीन दिन पहले ही मरने से जुड़ी एक बात साझा की थी, जिसे अब उनकी मौत की भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा है।

संजय कपूर की रहस्यमयी पोस्ट
9 जून 2025 को संजय कपूर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें लिखा था, 'पृथ्वी पर आपका समय सीमित है। 'क्या होगा' को दार्शनिकों पर छोड़ दें और इसके बजाय 'क्यों नहीं' में डूब जाएं।' यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और लोग इसे उनकी मौत के आभास से जोड़ रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि संजय को शायद अपनी जिंदगी के आखिरी पलों का पूर्वाभास हो चुका था।
मौत से 6 घंटे पहले की थी आखिरी पोस्ट
संजय कपूर ने अपनी मृत्यु से महज 6 घंटे पहले X पर एक और पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के भयावह हादसे पर शोक जताया। इस हादसे में 265 लोगों की जान चली गई थी। संजय ने लिखा, 'अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।' यह उनकी आखिरी पोस्ट थी, जिसके बाद उनकी असामयिक मृत्यु की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
करिश्मा कपूर और संजय का रिश्ता
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से उनके दो बच्चे, समायरा और कियान, हैं। तलाक के बाद भी संजय और करिश्मा अपने बच्चों के लिए सौहार्दपूर्ण रिश्ता बनाए रखे थे।
सोशल मीडिया पर शोक की लहर
संजय की मौत और उनकी रहस्यमयी पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है। कई यूजर्स ने उनकी पोस्ट को 'अनहोनी का संकेत' बताते हुए लिखा कि शायद संजय को अपनी जिंदगी के अंत का अहसास हो गया था। उनके निधन पर प्रशंसकों और करीबियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें- 'संजय कपूर ने मुझे सुहागरात पर अपने दोस्तों के साथ', करिश्मा कपूर ने खोली थी पूर्व पति को पोल, बयां किया दर्द












Click it and Unblock the Notifications