संजय कपूर की मौत के 8 दिन बाद सामने आईं तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव, फूट-फूटकर रोईं, कहां थीं अबतक वो?
Sunjay Kapur Third Wife Priya Sachdev: दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का गत 12 जून 2025 को निधन हो गया था। वहीं गत 19 जून 2025 को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ है।
करिश्मा कपूर के बेटे ने संजय कपूर को दी मुखाग्नि
जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर और संजय कपूर के 15 साल के बेटे कियान ने पापा के दाह संस्कार की सारी रस्में निभाईं और उन्हें मुखाग्नि भी दी है। अंतिम संस्कार के लिए संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ दिल्ली पहुंची थीं।

अंतिम संस्कार पर दोनों बच्चों के साथ दिल्ली पहुंची थीं करिश्मा
करिश्मा कपूर के साथ उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान भी नजर आए थे। वहीं संजय कपूर के परिवार वाले और करीबी दोस्त भी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घट पर पहुंचे थे लेकिन इन सबके बीच लोग संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को ढूंढ रहे थे।
संजय ने पोलो खेलते हुए मधुमक्खी निगल ली थी
आपको बता दें कि संजय कपूर की मौत इंग्लैंड में पोलो खेलने के दौरान हुई थी। कहा जा रहा है कि संजय ने पोलो खेलते हुए अचानक ही एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके बाद उन्हें शरीर में परेशानी महसूस होने लगी थी। इसके बाद उन्हें मैदान में ही हार्टअटैक आ गया था और फिर उनकी मौत हो गई।
संजय की मौत के बाद से गायब थीं प्रिया सचदेव
वहीं संजय कपूर की अचानक हुई मौत के बाद से लोग उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को ढूंढ रहे थे। संजय की मौत के बाद से ही प्रिया कहीं भी दिखाई नहीं दे रही थीं। न तो वह मीडिया के सामने आईं और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति की मौत को लेकर कोई बयान दिया था।
मौत के 8 दिन बाद नजर आईं संजय की तीसरी पत्नी प्रिया
अब संजय कपूर की मौत के 8 दिन बाद पहली बार तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव नजर आई हैं। हालांकि उनके चेहरे को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि वह संजय की मौत से बुरी तरह से टूट गई हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह फूट फूटकर रोती हुईं दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीर संजय कपूर के अंतिम संस्कार की ही लग रही है लेकिन इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
अंतिम संस्कार पर इमोशनल हो गई थीं करिश्मा कपूर
आपको बता दें कि इससे पहले संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर और उनके बेटे कियान भी अंतिम संस्कार पर रोते हुए नजर आए थे। वहीं इस मौके पर करीना कपूर भी अपनी बड़ी बहन करिश्मा को संभालते हुए इमोशनल हो गई थीं।
22 जून को दिल्ली में है संजय की प्रेयर मीट
संजय कपूर के परिवार ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगामी 22 जून 2025 को दिल्ली के ताज पैलेस के दरबार हॉल में शाम 4 से 5 बजे तक के लिए प्रेयर मीट का आयोजन किया जाएगा।
प्रेयर मीट का कार्ड हो रहा है वायरल
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रेयर मीट का जो कार्ड वायरल हो रहा है उसमें संजय कपूर की मां रानी सुरिंदर कपूर, पत्नी प्रिया सचदेव कपूर, सफीरा (बेटी), समायरा (बेटी), कियान (बेटा) और अजरियास (बेटा) का नाम शामिल है। कार्ड में एक्स वाइफ करिश्मा कपूर का नाम नहीं लिखा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications