संजय कपूर 30,000 Cr संपत्ति मामले में बड़ा ट्विस्ट, प्रिया सचदेव के बेटे की एंट्री, क्या होगा करिश्मा कपूर का?
Sunjay Kapur 30000 Cr Property: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दिवंगत पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहा कानूनी विवाद अब और जटिल होता जा रहा है।
प्रिया सचदेव के 6 साल के बेटे की हुई एंट्री
इस केस में नया मोड़ तब आया जब संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के 6 साल के बेटे अजारियस ने भी वसीयत विवाद में अपना पक्ष रखा है। अब ये मामला और ज्यादा गर्माता नजर आ रहा है।

संजय कपूर की संपत्ति मामले में बड़ा ट्विस्ट
-दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच के सामने सुनवाई के दौरान प्रिया सचदेव के बेटे का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील अखिल सिब्बल ने करिश्मा कपूर के दोनों बच्चो, बेटी समायरा कपूर और बेटे कियान कपूर, द्वारा दायर याचिका को अटकलों और अनुमानों पर आधारित बताया है।
-पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अखिल सिब्बल ने अदालत में तर्क दिया है कि वसीयत को लेकर परिवार को जानकारी देने में कोई देरी नहीं हुई। अखिल सिब्बल ने कहा- वादी पक्ष ये दावा कर रहा है कि वसीयत 30 जुलाई 2025 को जल्दबाजी में पढ़ी गई, दस्तावेज काटे गए और सिलेक्टिव हिस्से पढ़े गए लेकिन उस समय उन्हें तारीख, गवाहों के नाम और ये बात कि उन्हें वसीयत से बाहर रखा गया है, सब पता था।
'करिश्मा कपूर के बच्चों ने समय पर वसीयत की कॉपी क्यों नहीं मांगी?'
-अखिल सिब्बल ने कोर्ट में सवाल उठाया कि 30 जुलाई 2025 की मीटिंग के तुरंत बाद समायरा कपूर और उनके भाई कियान कपूर ने वसीयत की कॉपी मांगने के लिए कोई संपर्क क्यों नहीं किया।
-वकील अखिल सिब्बल ने कहा- 22 अगस्त 2025 को पहली बार वसीयत की कॉपी मांगने के लिए संपर्क किया गया था। इससे पहले उन्होंने कोई पहल नहीं की थी।
'करिश्मा कपूर के बच्चे वसीयत में शामिल नहीं थे'
-अखिल सिब्बल ने दावा किया कि वसीयत की कॉपी देने से सिर्फ इसलिए इनकार किया गया क्योंकि वादी पक्ष ने कॉन्फिडेंशियलिटी एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था। अखिल सिब्बल ने ये भी कहा कि करिश्मा कपूर के बच्चे शुरुआत से जानते थे कि उन्हें वसीयत में शामिल नहीं किया गया है और उनकी कानूनी रणनीति वसीयत को चुनौती देने की ही थी।
-वकील अखिल सिब्बल ने कहा- चाहे वसीयत असली हो या नकली, उन्हें इसे चुनौती देनी ही थी। यही उनकी लीगल स्ट्रेटेजी है। संजय कपूर के जीवनकाल में परिवार में किसी तरह की दरार नहीं थी और सबके आपसी रिश्ते अच्छे थे। ये बयान उस तर्क के एक दिन बाद आया जिसमें प्रिया सचदेव ने कहा था कि पति द्वारा पत्नी को संपत्ति देना उनके ससुराल की पारंपरिक प्रथा रही है।
संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने किया ऐसा दावा
-प्रिया सचदेव का दावा है कि संजय कपूर के पिता सुरिंदर कपूर ने भी अपनी संपत्ति अपनी पत्नी रानी कपूर के नाम की थी इसलिए इसमें कोई संदेह की बात नहीं। आपको बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई एक हफ्ते बाद निर्धारित की है।
-इसी के साथ कोर्ट करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों द्वारा दायर उस याचिका पर भी विचार कर रहा है जिसमें उन्होंने मांग की है कि वसीयत विवाद पर अंतिम फैसला आने तक प्रिया सचदेव को संजय कपूर की संपत्ति बेचने, ट्रांसफर करने या उसमें कोई परिवर्तन करने से रोका जाए। करिश्मा कपूर के बच्चों ने वसीयत की प्रामाणिकता पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications