सुनीता आहूजा ने कश्मीरा शाह को बताया गोविंदा की बुरी बहू, बोलीं- वह कौन हैं, उन्हें कौन जानता है?
मुंबई, 17 सितंबर। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आए थे। 'द कपिल शर्मा शो' में दर्शकों को अपनी कॉमेडी से लोटपोट करने वाले एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक इस बार भी मामा गोविदां और मामी सुनीता के एपिसोड में नजर नहीं आए। फिलहाल मामा-मामी से कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह का झगड़ा फिलहाल खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है।

गोविंदा की पत्नी ने कश्मीरा लगाई फटकार
परिवार में खटपट को लेकर अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कश्मीरा शाह को फसाद की जड़ बताया है। 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे गोविंदा ने तो भांजे कृष्णा अभिषेक के ना रहने पर कोई रिएक्शन नहीं दिया वहीं, उनकी पत्नी सुनीता ने इस पर खुलकर बयान दिया। सुनीता ने कृष्णा पर उनके परिवार के नाम का अपमान करने के लिए उन्हें फटकार लगाई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कश्मीरा ने सुनीता पर तंज कसते हुए कहा कि वह कौन हैं मैं उन्हें नहीं जानती।

कश्मीरा को लेकर सुनीता ने कही ये बात
अब इस मामले में सुनीता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कश्मीरा शाह को खूब खरी-खोटी सुनाई है। सुनीता आहूजा ने कहा,
मैं बुरी बातों का जवाब नहीं देती। एक मां की तरह उनकी देखभाल करने के बाद भी, वे इतना बुरा व्यवहार कर रहे हैं। घर में समस्याएं तब शुरू होती हैं जब हम बुरी बहू लाते हैं। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती। मुझे अपनी लाइफ में बहुत व्यस्त हूं, मैं अपने पति गोविंदा का काम संभालती हूं। मैं इन बेतुकी बातों में नहीं पड़ना चाहती।

गोविंदा ने दी थी चेतावनी
सुनीता ने आगे कहा,
गोविंदा पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि किसी भी पारिवारिक मामले को सार्वजनिक न करें लेकिन कुछ लोगों को पब्लिसिटी की जरूरत है और वे हमेशा मुद्दे पैदा करते हैं और ये चीजें हमेशा कृष्ण की तरफ से सामने आती हैं। हमें फुटेज की जरूरत नहीं है, जिन लोगों को फुटेज की जरूरत होती है वे ऐसे काम करते हैं। हजारों बार ऐसा हुआ है कि वह सॉरी बोलने को तैयार हैं और कई बार मैंने समझौता भी कर लिया है। लेकिन, हम बार-बार बुरी चीजों को नजरअंदाज नहीं कर सकते, हमारा भी कुछ स्वाभिमान है।
Recommended Video

'कौन सुनीता' पर दी प्रतिक्रिया
कश्मीरा के 'कौन सुनीता' कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविंदा की पत्नी ने कहा,
मुझे नहीं पता कि दूसरे लोग मां और बेटे के बीच क्यों बोलते हैं। वह कौन हैं और उन्हें कौन जानता है? मैं पिछले 36 सालों से गोविंदा की पत्नी हूं और वह अब आई हैं। हम अपने जीवन में खुश हैं और मैं इतना व्यस्त हूं कि मेरे पास ऐसे लोगों पर ध्यान देने का समय नहीं है।
बता दें कि कश्मीरा ने कमेंट करते हुए कहा था कि कृष्णा को लेकर वो फालतू बातें करते हैं। मुझसे पूछना है तो प्रियंका चोपड़ा का पूछो, कैटरिना का पूछो, ये सुनीता कौन हैं?
यह भी पढ़ें: गोविंदा नहीं बता पाए बीवी की लिपस्टिक का शेड, तो सुनीता ने कहा- आजा चूम के देख ले












Click it and Unblock the Notifications