गोविंदा नहीं बता पाए बीवी की लिपस्टिक का शेड, तो सुनीता ने कहा- आजा चूम के देख ले

मुंबई, 13 सितंबर: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा जितने मजाकियां है, उससे ज्यादा उनकी पत्नी सुनीता आहूजा मजाक करने में पीछे नहीं रहती। हाल ही में रविवार को 'द कपिल शर्मा शो' के स्पेशल एपिसोड में गोविंदा अपनी पत्नी के साथ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने जमकर मस्ती की। इस दौरान सवालों के जवाब में गोविंदा की पत्नी भी पीछे नहीं रही और हंसी-मजाक में सबके सामने गोविंदा को किस करने के लिए बोल दिया।

गोविंदा के साथ लॉफ्टर का डबल डोज

गोविंदा के साथ लॉफ्टर का डबल डोज

जैसा की सबको पता हैं कि वीकेंड पर कपिल शर्मा के शो में लॉफ्टर का बड़ा डोज मिलता है, लेकिन जब भी गोविंदा आते हैं तो वो मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में जब कपिल शर्मा ने गोविंदा से सवाल करने शुरू किए तो एक बार माहौल मजाक में इतना समां गया कि देखते ही देखते सुनीता ने गोविंदा को किस करने के लिए कह दिया।

गोविंदा से पूछा झुमके का रंग

गोविंदा से पूछा झुमके का रंग

दरअसल हुआ यू था कि शो के दौरान कपिल शर्मा ने गोविंदा से कई सवाल पूछे थे कि वह सुनीता के लुक के बारे में कितना जानते हैं। कपिल ने पहले उनसे उनकी पत्नी के पहने हुए झुमके का रंग पूछा, जिसका बड़ी चालाकी से आंसर देते हुए गोविंदा ने कहा कि 'तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, नजारें हम क्या देखें?

पत्नी की लिपस्टिक की शेड के बारे में सवाल

पत्नी की लिपस्टिक की शेड के बारे में सवाल

फिर दूसरा सवाल कपिल का सुनीता के नेल पेंट को लेकर था, जिसका जवाब गोविंदा नहीं दे पाए। इस पर सुनीता ने कहा कि उनके पति 'अनरोमांटिक' हैं। इसके बाद कपिल शर्मा शो के दर्शक उस वक्त हंस पड़े जब कपिल ने गोविंदा से उनकी पत्नी की लिपस्टिक के शेड के बारे में पूछा। फिर अंदाजा लगाते हुए गोविंदा ने उसके जवाब में लाल रंग बताया।

'लाल ही है? आजा चूम के देख ले, बेटा'

'लाल ही है? आजा चूम के देख ले, बेटा'

जैसे ही गोविंदा ने लिपस्टिक का शेड रेड बताया तो सुनीता ने भी इस पर कहा, 'लाल ही है? आजा चूम के देख ले, बेटा। इसके बाद माहौल हंसी में बदल गया और लोग तेज-तेज हंसने लगे। वहीं इस पर चुटकी लेते हुए गोविंदा ने कहा, मैं उसमें कभी पड़ा ही नहीं, मुझे इसके होंठ से मतलब है। आपको बता दें कि गोविंदा ने सुनीता आहूजा से साल 1987 में शादी की थी। दोनों के टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा दो बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+