Sunil Shende Passes Away: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता सुनील शेंडे, सिनेमा जगत में शोक की लहर
हिंदी फिल्मों में काम कर चुके मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकार सुनील शेंडे का निधन हो गया है।
Sunil Shende Passes Away: सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। जी हां दिग्गज मराठी फिल्म अभिनेता सुनील शेंडे अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका रविवार 13 नवंबर 2022 को देर रात निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, सुनील शेंडे का देर रात 1 बजे विले पार्ले ईस्ट स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर मुंबई के परशीवाड़ा स्थित हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। इस खबर के बाद से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

सुनील शेंडे का अंतिम संस्कार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सुनील शेंडे का अंतिम संस्कार 14 नवंबर 2022 को दोपहर 1 बजे के करीब होगा। बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार पारशिवाड़ा स्थित हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। एक्टर को अंतिम विदाई देने सिनेमा जगत के कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। बता दें कि, सुनील के परिवार में उनकी पत्नी ज्योति और दो बेटे ऋषिकेश और ओमकार हैं।
सुनील शेंडे की फिल्में
दिग्गज अभिनेता सुनील शेंडे ने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने काथुंग (1989), मधुचंद्रची रात (1989), जस बाप ताशे पोर (1991), ईश्वर (1989), नरसिम्हा (1991) सहित कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा एक्टर ने कई हिंदी फिल्में भी की हैं। सुनील शेंडे सरफरोश, गांधी, वासवा जैसी बड़ी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications