लापता हुए सुनील पाल, जानें कहां गायब हो गए थे कॉमेडियन, सामने आया ऐसा सच

Comedian Sunil Pal Kidnapped: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुनील पाल के लापता हो गए थे। इस खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था।

24 घंटे से सुनील पाल का नहीं चल रहा था पता
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले 24 घंटों से सुनील पाल का कोई पता नहीं चल रहा था, जिसके बाद उनकी पत्नी ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में सुनील पाल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई था।

sunil pal

अचानक गायब हो गए थे सुनील पाल
फिलहाल पुलिस ने कॉमेडियन सुनील पाल का पता लगा लिया है। ऐसे में कॉमेडियन के परिवार वालों से लेकर फैंस तक को राहत की सांस मिली है। लेकिन लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर सुनील पाल के साथ ऐसा क्या हुआ था कि वह अचानक गायब हो गए थे।

सुनील पाल का फोन भी बंद हो गया था
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल पिछले कुछ समय से अपने एक शो के लिए मुंबई से बाहर थे। उन्होंने गत 3 दिसंबर 2024 को पत्नी को फोन कर घर लौटने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटे और उनका फोन भी बंद हो गया था।

पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई लापता होने की शिकायत
ऐसे में सुनील पाल की पत्नी ने उन्हें कई बार फोन किया था लेकिन पति से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। ये सब देखकर सुनील पाल की पत्नी काफी परेशान हो गई थीं और मदद के लिए पुलिस थाने पहुंची थीं। सुनील पाल की पत्नी ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में सुनील पाल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सुनील का फोन अचानक खराब हो गया था
मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी थी। सांताक्रूज पुलिस ने सुनील के करीबी दोस्तों और सहयोगियों से पूछताछ की थी। जांच के दौरान पता चला कि सुनील का फोन अचानक खराब हो गया था, जिससे उनकी पत्नी उनसे संपर्क नहीं कर पा रही थीं। देखें इंटरव्यू-

सुनील ने कहा- मुझे किडनैप कर लिया गया था
इसके बाद पुलिस ने सुनील पाल से संपर्क किया था। कॉमेडियन ने बताया कि वह जल्द ही यानी 4 दिसंबर 2024 को मुंबई लौटेंगे। सुनील पाल ने पुलिस को फोन पर बताया कि उनको किडनैप कर लिया गया था। सुनील पाल का अपहरण किसने किया था इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

2005 में जीता था 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शो
आपको बता दें सुनील पाल कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साल 2005 में रिएलिटी कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतने के बाद उनके करियर ने एक बड़ा मोड़ लिया था। वह 'हम तुम' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+