India vs Pak मैच को लेकर सुनील शेट्टी ट्रोल्स के निशाने पर, जानें एक्टर ने मैच पर क्या कहा?
Suniel Shetty on India vs Pak Match: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार रात 8 बजे होने वाला क्रिकेट मैच एक बड़े विवाद का विषय बन गया है। राजनीतिक दलों से लेकर आतंकवाद पीड़ितों के परिवार तक, कई लोग इस मैच के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।
खासकर हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद BCCI पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि उसने भारत को टूर्नामेंट से बाहर क्यों नहीं किया। इस बीच बॉलिवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है और खिलाड़ियों का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि वे खेल के मैदान में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बाध्य होते हैं।

क्या कहा सुनील शेट्टी ने?
दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा, "यह एक वर्ल्ड स्पोर्टिंग बॉडी का टूर्नामेंट है। इसमें जो नियम-कानून हैं, उनका पालन करना पड़ता है। इसमें केवल क्रिकेट ही नहीं, कई अन्य खेल और एथलीट जुड़े होते हैं। भारतीय होने के नाते यह हमारा व्यक्तिगत निर्णय है कि हम मैच देखना चाहते हैं या नहीं, जाना चाहते हैं या नहीं। यह फैसला हर व्यक्ति को खुद लेना है।"
उन्होंने आगे कहा, "आप खिलाड़ियों को दोष नहीं दे सकते। वे खिलाड़ी हैं और देश का प्रतिनिधित्व करना उनका दायित्व है। यह फैसला सरकार और संबंधित संस्थाओं का है। बीसीसीआई के हाथ में कुछ नहीं है। यह वर्ल्ड स्पोर्टिंग बॉडी का मामला है और इसमें किसी पर दोषारोपण करना सही नहीं है।"
India vs Pak Match को लेकर क्यों मचा है विवाद?
इस विवाद की जड़ अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी है, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत मिसाइल स्ट्राइक की थी। वहीं, पाकिस्तान ने भी ड्रोन अटैक और सीमा पार गोलाबारी के जरिए जवाबी कार्रवाई की। अंततः 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ।
दुबई में होगा पहला मुकाबला
दुबई में होने वाला यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच उस खौफनाक घटना के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। ऐसे में यह सिर्फ खेल नहीं बल्कि भावनाओं और राजनीतिक बहस का भी केंद्र बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications