Sumona Chakravarti Net Worth: कितनी है कपिल शर्मा की ऑन स्क्रीन वाइफ की नेटवर्थ?

Sumona Chakravarti Net Worth: कपिल शर्मा की ऑन स्क्रीन वाइफ सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार को घेर लिया था। यह हादसा दिल दहलाने वाला साबित हुआ। कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभाकर उन्होंने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से घर-घर में पहचान बनाई थी। इससे पहले वह कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। सुमोना इंडस्ट्री में लगभग दो दशक से सक्रिय हैं और अब तक कई हिट शोज का हिस्सा रही हैं।

कस्तूरी और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे सीरियल में उनके किरदार को पसंद किया गया था। कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। इस शो की लोकप्रियता ने उनकी मार्केट वैल्यू भी काफी बढ़ा दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुमोना की नेटवर्थ 91 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Sumona Chakravarti Net Worth

Sumona Chakravarti Net Worth: खूब पैसे कमा रहीं एक्ट्रेस

सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों टीवी से दूर हैं लेकिन वह ब्रांड एंडोर्समेंट और मीडिया गैदरिंग्स में नजर आती हैं। सुमोना मुंबई में एक फ्लैट की मालकिन हैं और इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियां भी हैं। टीवी शोज के अलावा वह अपनी इवेंट मैनेजमेंट के काम के जरिए भी पैसे कमाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमोना हरेक एपिसोड के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं। वह देश-विदेश में होने वाले शोज में हिस्सा लेती हैं। सुमोना की नेटवर्थ देखें, तो कई बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा अमीर हैं।

यह भी पढ़ें: Sumona Chakravarti के साथ सरेआम हुई बदसलूकी, कपिल शर्मा की ऑनस्‍क्रीन वाइफ ने शेयर की भयावह घटना

Sumona Chakravarti हर महीने करती हैं तगड़ी कमाई

सुमोना चक्रवर्ती ने राजीव खंडेलवाल के शो में बताया था कि एक्टिंग की दुनिया में कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब आपके पास काम नहीं होता है। ऐसे वक्त में अलग से कमाई का जरिया होना जरूरी है। उन्होंने बताया था कि पेड प्रमोशन के अलावा वह प्रोफेशनल इवेंट मैनेजमेंट का काम भी करती हैं। सूत्रों की मानें, तो जल्द ही एकता कपूर के एक नए वेब सीरीज में सुमोना खास किरदार निभाते नजर आ सकती हैं। दो दशक से लंबे करियर में एक्ट्रेस ने अच्छी-खासी कमाई की है और खूब प्रॉपर्टी बनाई है।

यह भी पढ़ें: क्या काजोल के कजिन सम्राट संग सात फेरे लेंगी Sumona Chakravarti, अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+