क्या काजोल के कजिन सम्राट संग सात फेरे लेंगी Sumona Chakravarti, अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
काफी समय से सम्राट मुखर्जी के साथ कॉमेडियन सुमोना की शादी की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। हालांकि सुमोना से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इन खबरों का साफ तौर पर खंडन किया है।
मुंबई, 24 मई : कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुईं हैं। काफी समय से ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि सुमोना जल्द ही सम्राट मुखर्जी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। सम्राट मुखर्जी शरबनी मुखर्जी और काजोल के भाई हैं और रानी मुखर्जी, तनिषा मुखर्जी और अयान मुखर्जी के कजिन हैं। ऐसे में काफी समय से सम्राट के साथ सुमोना की शादी की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। हालांकि, सुमोना से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इन खबरों का साफ तौर पर खंडन किया है।

सुमोना ने क्या कहा
सुमोना चक्रवर्ती ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'ओह माय गॉड।' 'ये सब खबरें सोशल मीडिया पर 10 सालों से चल रहीं हैं। ये सब पूरी तरीके से बकवास है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इन खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं करनी। मुझे अपनी निजी जिंदगी पर बात करना बिल्कुल पसंद नहीं है। अगर इस पर कोई डेवलपमेंट होगा तो आप सबको इसके बारे में जरूर पता चल जाएगा। मैं खुद अनाउंस करूंगी।'
कॉमेडियन को आया गुस्सा
क्या सम्राट उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं? इस बात पर रिएक्ट करते हुए सुमोना ने कहा कि वह बस मेरे दोस्त हैं। इससे ज्यादा और कुछ नहीं। मैं मीडिया से अपने परिवार या दोस्तों के बारे में बात करना पसंद नहीं करती। मैं इस तरह ही अपनी जिंदगी जीती हूं और अपनी लाइफ को देखती हीं। एक ही सवाल बार-बार पूछना सही नहीं है और मैं शादी के सवाल का जवाब पहले ही दे चुकी हूं।
कौन हैं सम्राट मुखर्जी
बताते चलें कि सम्राट मुखर्जी ने 1996 में फिल्म 'राम और श्याम' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद वे 1997 में आई फिल्म 'भाई भाई' में नजर आए थे। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ सम्राट ने कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications