'उसने मुझसे लिए महंगे गिफ्ट्स क्योंकि वो...', सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को लेकर किया बड़ा खुलासा

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में अपने वकील को एक चिट्ठी लिखी। जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Sukesh Chandrashekhar Letter 200 करोड़ की ठगी के आरोप में महाठग सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली के मंडोली जेल की हवा खा रहे हैं। सुकेश पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। उनके साथ इस केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर भी कई आरोप लगे हैं और लगातार एक्ट्रेस से पूछताछ हो रही है। अब इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को लेकर कई बड़े खुलासे किए।

Recommended Video

    Jacquelin-Sukesh case: ठग सुकेश ने जेल से चिट्ठी लिखकर किए कौन से बड़े खुलासे | वनइंडिया हिंदी|*News
    सुकेश चंद्रशेखर ने वकील को लिखी चिट्ठी

    सुकेश चंद्रशेखर ने वकील को लिखी चिट्ठी

    सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रहकर अपने वकील को एक चिट्ठी लिखी। जिसमें उन्होंने बताया कि 200 करोड़ ठगी के मामले में जैकलीन फर्नांडिस का कोई लेना देना नहीं है। इसके अलावा उन्होंने करोड़ों के दिए महंगे गिफ्ट्स को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने इस लेटर में बताया कि जितने भी जैकलीन को महंगे तोहफे दिए वो सिर्फ रिलेशनशिप में रहने के तौर पर दिए।

    जैकलीन को लेकर किया बड़ा खुलासा

    जैकलीन को लेकर किया बड़ा खुलासा

    सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी चिट्ठी में लिखा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस और उनके परिवार वालों को जबरदस्ती घसीटा जा रहा है उनका इसमें कोई हाथ नहीं है। उन्होंने अपने खत में इस बात का दावा किया कि वह जल्द ही इस बात को कोर्ट में साबित करेंगे और इसमें एक्ट्रेस की कोई भी गलती नहीं है। सुकेश ने अपने खत में ये भी कहा है कि वह एक दिन जैकलीन और उनके परिवार को निर्दोष साबित करके रहेंगे।

    'उसने मुझसे लिए महंगे गिफ्ट क्योंकि वो...'

    'उसने मुझसे लिए महंगे गिफ्ट क्योंकि वो...'

    सुकेश ने अपनी चिट्ठी में ये भी लिखा- 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीएमएलए मामले में जैकलीन को आरोपी बनाया गया है। मैंने पहले भी साफ तौर पर कहा है कि हम एक रिलेशनशिप में थे। इसी वजह से मैंने एक्ट्रेस को महंगे गिफ्ट्स दिए थे। तो इसमें उनका या उनके परिवार वालों का किसी भी तरह का दोष नहीं है'।

    'जैकलीन ने मुझसे सिर्फ प्यार किया और उन्होंने साथ....'

    'जैकलीन ने मुझसे सिर्फ प्यार किया और उन्होंने साथ....'

    सुकेश ने आगे ये भी लिखा- 'जैकलीन ने मुझसे सिर्फ प्यार किया और उन्होंने साथ खड़े रहने के अलावा मुझसे कभी कुछ नहीं मांगा। जैकलीन और उनके परिवार पर खर्च किया गया एक-एक पैसा कानूनी तौर पर कमाया गया था और जल्द ही इस बात को ट्रायल कोर्ट में साबित किया जाएगा"। इसके अलावा सुकेश ने इस ठगी मामले को राजनीतिक साजिश बताया है।

    जैकलीन और उनके परिवार पर लगे गंभीर आरोप

    जैकलीन और उनके परिवार पर लगे गंभीर आरोप

    खबरों के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर एक रिलेशनशिप में थे। कुछ समय पहले दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं थी। जैकलीन पर आरोप लगा है कि उन्होंने सुकेश से 10 करोड़ के महंगे गिफ्ट लिए थे। जिसमें कई महंगी कारें भी शामिल थी। ऐसा भी बताया जा रहा है कि जैकलीन के अलावा सुकेश ने उनके परिवार वालों को भी कईं महंगे गिफ्ट दिए हैं।

    एक्ट्रेस से ईडी लगातार कर रही पूछताछ

    एक्ट्रेस से ईडी लगातार कर रही पूछताछ

    ईडी लगातार जैकलीन फर्नांडिस से इस मामले में कड़ी पूछताछ कर रही है। 22 अक्टूबर को एक्ट्रेस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट में पेश हुई थीं। अब इसके बाद उनसे दिवाली के बाद 10 नवंबर को पूछताछ होगी। देखना होगा कि सुकेश चंद्रशेखर की ये चिट्ठी जैकलीन का इस केस से पीछा छुड़ा पाती है या नहीं। या फिर अभी ईडी एक्ट्रेस से और कड़ी पूछताछ करेगी?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+