सुहाना खान जैसी हुबहू दिखती है ये हसीना, तस्वीर देख फैंस खा गए धोखा, बोले- 'आखिरकार बहनें मिल गईं'
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपनी मां गौरी खान और बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर के साथ दुबई में वैकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान वह अपनी हमशक्ल से मिलीं जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मुंबई, 17 सितंबर: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह अपनी अपकमिंग फिल्म द आर्चीज को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसके अलावा वह अक्सर अपनी तस्वीरों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिलहाल सुहाना खान इन दिनों अपनी मां गौरी खान और बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर के साथ दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान सुहाना को उनकी हमशक्ल मिली, जो कि बिल्कुल उनकी तरह दिखती है।

सुहाना खान की हुई उनकी हमशक्ल से मुलाकात
दुबई में छुट्टियां मना रही सुहाना खान की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन इस बीच सुहाना खान की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख फैंस हैरान रह गए। दरअसल सुहाना खान की दुबई में उनकी एक हमशक्ल से मुलाकात हुई जो कि हुबहू उनकी तरह दिखती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये हमशक्ल पाकिस्तान की रहने वाली है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
इस फोटो को हमशक्ल बारीहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस दोनों को एकसाथ देख हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर चारों तरफ इन दोनों की चर्चा हो रही है। बारीहा ने इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन पर लिखा- 'आखिरकार मैं अपनी हमशक्ल सुहाना खान से मिली..यहां उन सभी लोगों के लिए एक साथ तुलना की जा रही है जो मुझे मेरे डीएम में उसकी तस्वीरें भेजते रहते हैं'।

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
सुहाना खान की इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस तरह-तरह के रिेएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जब बहन की बहन से हुई मुलाकात, यकीन नहीं होता'। वहीं कुछ फैंस ने हमशक्ल मानने से साफ इंकार कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'एक प्रतिशत भी नहीं'। वहीं एक यूजर ने लिखा- 'दोनों ही काफी अलग हैं'।
हमशक्ल बारीहा हैं असल जिंदगी में शादीशुदा
आपको बता दें कि, सुहाना खान की हमशक्ल बारीहा दुबई में रहती हैं। वह शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। वह अक्सर अपने परिवार वालों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा बरीहा एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं।

सुहाना खान का वर्कफ्रंट
वहीं सुहाना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही द आर्चीज में अपनी बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। बता दें कि इस फिल्म से खुशी कपूर भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था। अब देखना होगा कि सुहाना खान अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कितनी कामयाब हो पाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications