जब Suhana Khan को हो गई पिता शाहरुख खान की पॉपुलैरिटी से नफरत, बोलीं- 'जब स्कूल छोड़ने आते थे तो..'
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की अपने पिता से खास बॉन्डिंग है। लेकिन, इसके बावजूद एक वक्त था सुहाना को शाहरुख की पॉपुलैरिटी से नफरत थी।

Suhana Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का आज यानी 22 मई 2023 को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। भले ही उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया लेकिन इसके बावजूद उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, एक समय था जब सुहाना खान अपने पिता की पॉपुलैरिटी से नफरत थी।
सुहाना खान को किंग खान की लोकप्रियता से थी नफरत
सुहाना खान इसी साल जोया अख्तर की वेब सीरीज 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। लेकिन फिल्मों में कदम रखने से पहले ही सुहाना खान की सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं। लेकिन एक वक्त था जब उन्हें ना लाइमलाइट में रहना पसंद था और उन्हें अपने पिता शाहरुख खान की पॉपुलैरिटी से भी नफरत थी।
बचपन में थी ऐसी हरकत
साल 2018 में वोग को दिए एक इंटरव्यू में सुहाना खान ने एक घटना का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, 'मुझे पहले ही लगने लगा था कि हमारी लाइफ बाकी लोगों से अलग है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे पिता इतने पॉपुलर हैं। वो मुझे जब स्कूल छोड़ने आते थे तब लोग हमें घूर रहे होते थे।'
पिता को गले लगाना तक नहीं था पसंद
इसके आगे उन्होंने कहा था, 'जब वो मुझे गले लगाते थे तो मैं उन्हें कार में पीछे धकेल देती थी। मुझे इससे बहुत नफरत थी इस चीज ने मुझे काफी संकोच बना दिया। मुझे बाद में एहसास हुआ अगर मैं अपने पिता को गले लगाना चाहती हूं तो उस वक्त वो सिर्फ मेरे पिता हैं और मैं उन्हें गले लगा लेती हूं।' बता दें कि इसके बाद 16 साल की उम्र में सुहाना खान पढ़ाई के लिए विदेश चली गई थीं।









Click it and Unblock the Notifications