Aitraaz 2: फिर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा? ऐतराज के सीक्वल का हुआ ऐलान
Aitraaz 2: अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर की सुपरहिट फिल्म ऐतराज साल 2004 में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म को पूरे 20 साल हो चुके है। अब 13 नवंबर को फिल्म निर्माता सुभाष घई ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि जल्द ही फिल्म ऐतराज का सीक्वल आने वाला है।
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुभाष घई ने कहा कि फिल्म ऐतराज के सीक्वल पर काम चल रहा है। इस फिल्म के लिए उन्होंने OMG 2 के डायरेक्टर अमित राय के साथ हाथ मिलाया है। सुभाष घई ने कहा कि हम इस फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसकी स्क्रिप्ट भी तैयार हो चुकी है।

सुभाष घई ने कहा कि, मैंने ओह माय गॉड 2 के डायरेक्टर अमित राय से बात की और उन्होंने मुझे काफी अच्छी स्क्रिप्ट सुनाई है। 'ऐतराज 2' के लिए ये कहानी मुझे बहुत अच्छी लगी। अब कई सारे स्टूडियोज के कॉल आ रहे हैं और वह इस फिल्म को बनाने में काफी इंट्रस्टेट भी हैं। मैं ये कह सकता हूं कि अमित के पास बढ़िया हिट स्क्रिप्ट है और मुझे बहुत पसंद आई है। हम जल्द ही साथ में इस पर काम करेंगे।'
ऐतराज़ फिल्म में ऑफिस में हो रहे यौन उत्पीड़न के मुद्दे को उठाया। सीक्वल के कॉन्सेप्ट के बारे में पूछे जाने पर सुभाष घई ने कहा कि यह विषय अमित राय का है। उन्होंने साझा किया कि अमित राय ने आज के यौन जीवन के बारे में एक और साहसिक मुद्दा लिखा है, जो आज की जेनरेशन काफी पसंद करेगी।
फिल्म ऐतराज़ से प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर साझा करते हुए, सुभाष घई ने लिखा, "बोल्ड और खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा ने हिम्मत की और ऐसा किया। यही कारण है कि आज 20 साल बाद भी उनके अभिनय को नहीं भूल सकते #AITRAZ - पहले प्रियंका इस भूमिका को निभाने में हिचकिचाई थीं, लेकिन फिर इस महिला के किरदार को पूरे आत्मविश्वास के साथ बखूबी निभाया। अब मुक्ता आर्ट्स 3 साल की कड़ी मेहनत के साथ बेहतरीन स्क्रिप्ट के साथ ऐट्राज़ 2 के लिए तैयार है, बस इंतजार करें और देखें।''
बता दें कि, फिल्म ऐतराज साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार एक बॉस का रोल निभाते हैं जिन पर साथ काम कर रही प्रियंका चोपड़ा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद ये केस पत्नी बनकर करीना कपूर लड़ती हैं और अपने पति को न्याय दिलाने के लिए वह कुछ भी करती हैं। अब इस फिल्म के सीक्वल में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर साथ काम करेंगे या नहीं इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: Akshay Kumar Lauds PM Modi:'फिटनेस ही असली धन', धनतेरस पर अक्षय कुमार ने PM मोदी की इस पहल की तारीफ की












Click it and Unblock the Notifications