श्रीदेवी की मौत के 6 साल बाद पति बोनी कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, खोला हैदराबाद से जुड़ा बड़ा राज
Sridevi and Boney Kapoor: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस रह चुकीं श्रीदेवी की मौत को भले ही 6 साल हो चुके हैं लेकिन वो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। वहीं श्रीदेवी की मौत के 6 साल बाद पति बोनी कपूर ने एक बड़ा खुलासा किया है।
हैदराबाद में श्रीदेवी के लिए घर
आपको बता दें कि बोनी कपूर हैदराबाद शहर से काफी लगाव रखते हैं और उन्होंने इस शहर से अपना कनेक्शन याद किया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के लिए हैदराबाद में एक घर खरीदना चाहते थे। अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान इस शहर को उन्होंने आगे बढ़ते हुए देखा है।

बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा
बोनी कपूर ने बताया कि उनकी बेटी जाह्नवी कपूर साउथ के फेमस डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना की अपकमिंग फिल्म में सुपरस्टार राम चरण के साथ काम करने वाली हैं। आईड्रीम मीडिया से बात करते हुए बोनी कपूर ने हैदराबाद और इस शहर के साथ अपने कनेक्शन और पुरानी यादें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में वह अपनी कई फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं। बोनी कपूर ने अपनी इस जर्नी में इस शहर में काफी सारे बदलाव होते हुए देखे हैं।
बोनी कपूर ने कहा- मैंने हैदराबाद का विकास देखा है
बोनी कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि हैदराबाद कैसे विकसित हुआ। अपनी फिल्मों की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा- मैंने12 फिल्मों की शूटिंग हैदराबाद में की है। मैंने इस शहर को बढ़ते देखा है। पहले मैं यहां पर खुद ही गाड़ी चलाता था लेकिन अब रास्ता बताने के लिए किसी लोकल की जरूरत पड़ती है।
श्रीदेवी को आंध्रा फूड बहुत पसंद था
बोनी कपूर ने बताया- एक वक्त ऐसा था जब मैं हैदराबाद में अपनी पत्नी श्रीदेवी के लिए एक घर खरीदना चाहता था। श्रीदेवी अक्सर यहां आया करती थीं। उन्हें आंध्रा फूड खाने का खूब शौक था। हालांकि अब ऐसा सोच पाना मेरे लिए इमोशनली चैलेंज है।












Click it and Unblock the Notifications