साउथ के सुपरस्टार राम चरण से मिलने 264 किलोमीटर पैदल चलकर आया फैन, साथ में लाया ये खास गिफ्ट

साउथ के सुपरस्टार राम चरण का एक फैन उनके लिए अनोखा तोहफा लेकर उनके पहुंचा जिसे देखकर कोई भी दंग रह सकता है। वह फैन लगभग 264 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर राम चरण को यह तोहफा देने आया था।

मुंबई, 30 मईः फिल्म 'आरआरआर' के सुपर सक्सेस ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आई है। इस फिल्म के सुपर हिट होते ही लोगों के बीच साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की चर्चाएं होने लगी हैं। दोनों ही सुपर स्टारों की फैन फॉलोइंग और ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि साउथ के सुपरस्टार राम चरण की पहले से ही काफी फैन फॉलोइंग है। उनके चाहने वाले प्यार जताने के लिए अलग-अलग तरीके खोजते रहते हैं। अब राम चरण का एक फैन उनके लिए अनोखा तोहफा लेकर उनके पहुंचा जिसे देखकर कोई भी दंग रह सकता है। जानकारी के अनुसार वह फैन लगभग 264 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर राम चरण को यह तोहफा देने आया था।

ram charan

तोहफे में दी चावल की बोरियां
दरअसल राम चरण के इस फैन ने अपने धान के खेत में उनका पोर्ट्रेट बनाया है। अपने खेत की तस्वीर फ्रेम करवाकर यह फैन राम चरण से मिलने आया और साथ में चावल की बोरियां भी लाया। राम चरण ने साथ बैठकर उसके तोहफे देखे और फोटोज भी खिंचवाईं। अपने चहेते स्टार्स के लिए लोग क्या नहीं करते। साउथ के मेगा स्टार राम चरण के फैन ने उनके लिए एक अनोखा कारनामा ही कर डाला। जयराज नाम के इस फैन ने राम चरण का पोर्ट्रेट बनाया था। पोर्ट्रेट भी ऐसा-वैसा नहीं बल्कि अपने खेत में धान से उनकी शक्ल बनाई थी। आपको बता दें कि गडवाल जयराज का खेत गोरलाखान में है। वहां उन्होंने खेत में राम चरण का पोर्ट्रेट बनाया इसके बाद इसकी तस्वीर फ्रेम करवाकर राम चरण को गिफ्ट की। इतना ही नहीं वह साथ में चावल की बोरियां लेकर भी आए थे।

राम चरण के साथ खिंचवाईं तस्वीरें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयराज लगभग 264 किलोमीटर पैदल चलकर राम चरण को यह तोहफा देने आए थे। उन्होंने राम चरण को बताया कि कैसे उन्होंने यह तोहफा अपने फेवरेट ऐक्टर के लिए बनाया है। राम चरण अपने फैन के इतने प्यार को देखकर काफी खुश हुए। उन्होंने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं और उनका शुक्रिया अदा किया। आपको बता दें कि जिस तरह प्यार से बैठकर राम चरण अपने फैन से मिले, लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+