साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने सरेआम चंकी पांडे की बेटी के साथ किया ये काम, गुस्सा हो गए रणवीर सिंह

फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विजय देवरकोंडा मूवी की लीड हीरोइन अनन्या पांडे के साथ कुछ ऐसा करते हैं जिसे देख रणवीर सिंह को बुरा लग जाता है।

मुंबई, 22 जुलाईः साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'लाइगर' में एकसाथ नजर आने वाले हैं। गत 21 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ये दिन फिल्म 'लाइगर' की टीम के लिए काफी खास रहा। फिल्म का ट्रेलर बड़े ही ग्रैंड तरीके से रिलीज किया गया। आपको बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 2 शहरों में रिलीज हुआ, हैदराबाद और मुंबई। हैदराबाद में सुबह ट्रेलर रिलीज किया तो वहीं मुंबई में शाम को। मुंबई में जो इवेंट हुआ वह काफी शानदार रहा क्योंकि इसमें रणवीर सिंह भी मौजूद थे।

विजय देवरकोंडा का वीडियो हो रहा है वायरल

विजय देवरकोंडा का वीडियो हो रहा है वायरल

फिल्म 'लाइगर' के मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मूवी के लीड हीरो विजय देवरकोंडा बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी और फिल्म की लीड हीरोइन अनन्या पांडे के साथ कुछ ऐसा करते हैं नजर आ रहे हैं जिसे देख रणवीर सिंह को बुरा लग जाता है और वह स्टेज छोड़कर चले जाते हैं।

विजय ने अनन्या को कर दिया Kiss

दरअसल, तीनों स्टार्स स्टेज पर फिल्म के गाने पर डांस कर रहे थे। रणवीर सिंह पहले विजय देवरकोंडा के साथ डांस स्टेप्स करते हैं। फिर अनन्या भी उन लोगों का साथ देती हैं। तीनों एकसाथ डांस करने लगते हैं कि तभी विजय देवरकोंडा अपनी को-एक्ट्रेस अनन्या पांडे को किस कर लेते हैं। ये देखते ही रणवीर सिंह, विजय को थम्स अप करते हैं और मस्ती में स्टेज से जाने लगते हैं। वहीं अनन्या उन्हें रोकने उनके पीछे जाती है और कहती हैं कि दूसरे गाल में वह किस कर दें। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर का था बेसब्री से इंतजार

फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर का था बेसब्री से इंतजार

आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। 2 मिनट के इस ट्रेलर में विजय देवरकोंडा अपने फुल ऑन स्टाइल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अपनी बॉडी और एक्शन दिखाने के बाद जब वह अपना मुंह खोलते हैं तो पता लगता है कि उनका किरदार हकलाने वाला है।

अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन भी आएंगे नजर

अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन भी आएंगे नजर

जानकारी के अनुसार 'लाइगर' फिल्म पैन इंडिया मूवी है जिसकी घोषणा साल 2019 में की गई थी। साउथ के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। वहीं, अनन्या पांडे का इस फिल्म से साउथ डेब्यू होने वाला है। फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ हैं।

25 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

विजय देवरकोंडा इससे पहले साउथ की कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिसमें 'महानती' और 'टैक्सीवाला' जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्म 'लाइगर' से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। खबर है कि फिल्म 'लाइगर' हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में आगामी 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+