साउथ फिल्मों के एक्‍टर-डायरेक्‍टर मनोबल का निधन, सुपरस्टार रजनीकांत ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

Actor-Director Manobala Dies: साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और डायरेक्‍टर मनोबल ने आज चेन्नई में अंतिम सांस ली। वह 69 साल के थे। पिछले दो हफ्तों से वह लीवर से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे।

manobala

Actor-Director Manobala Dies: साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री में इन दिनों बुरी खबरों का दौर जारी है। फिलहाल एक और बुरी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साउथ फिल्मों के फेमस डायरेक्टर और एक्टर मनोबल का निधन हो गया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही साउथ इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर चैतन्‍य ने कर्ज न चुका पाने के कारण अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। अब एक्टर-डायरेक्टर मनोबल के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

लीवर से जुड़ी परेशानी से थे पीड़ित
आपको बता दें कि साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और डायरेक्‍टर मनोबल ने आज चेन्नई में अंतिम सांस ली। वह 69 साल के थे। खबर है कि पिछले दो हफ्तों से वह लीवर से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। वहीं चेन्‍नई स्‍थ‍ित उनके घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। तमिल फिल्म इंजस्ट्री के लिए ये एक बहुत बड़ा झटका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनोबल का अंतिम संस्कार आज शाम को चेन्‍नई में ही किया जाएगा।

एक्टर के निधन से परिवार सदमे में
दिवंगत अभिनेता मनोबल अपनी कॉमेडी के लिए काफी मशहूर थे। अपने 35 साल के करियर में उन्होंने 900 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। मनोबल अपने पीछे परिवार में पत्नी उषा और बेटे हरीश को छोड़ गए हैं। एक्‍टर-डायरेक्‍टर के निधन से उनका परिवार गहरे सदमे में है। खबर है कि उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई के सालिग्रामम में एलवी प्रसाद रोड स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

सुपरस्टार रजनीकांत ने लिखी ऐसी बात
मनोबल के निधन की खबर सुनने के बाद से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े बड़े कलाकार उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने ट्वीट करते हुए लिखा है- लोकप्रिय निर्देशक, अभिनेता और मेरे दोस्त मनोबल के निधन से मैं दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

जीएम कुमार ने दी श्रद्धांजलि
एक्‍टर-डायरेक्‍टर जीएम कुमार ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले मनोबल के निधन की खबर दी थी। उन्होंने इस दुखद समाचार को शेयर करते हुए दिग्‍गज एक्‍टर को भावुक होकर श्रद्धांजलि दी है।

मनोबल के एक्टिंग करियर की शुरुआत
एक्टर-डायरेक्टर मनोबल ने साल 1979 में भारतीराजा की 'पुथिया वरपुगल' से अपने एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं मनोबल की आखिरी फिल्‍म काजल अग्रवाल की 'घोस्टी' थी। साल 1982 में मनोबल ने 'अगया गंगई' के साथ डायरेक्‍टर के रूप में डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने 25 से अध‍िक फिल्‍मों का निर्देशन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+