साउथ सुपरस्टार का ऐड देखकर भड़के फैंस, बोले- अपनी औकात में रहो अल्लू अर्जुन

नई दिल्ली, 10 फरवरी: स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने साउथ के साथ-साथ पूरे देश में धमाल मचा दिया है। एक्टर खुद भी अपने फिल्म की सक्सेस को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। देश और विदेशों में फैंस भी उनके पुष्पा स्टाइल को खूब पसंद करते हुए सोशल मीडिया पर जमकर रील्स बना रहे हैं, लेकिन इस बीच अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा' स्टाइल वाले एक ऐड को देखकर फैंस का पारा चढ़ गया, जिसके बाद वो अल्लू अर्जुन पर जमकर बरस पड़े हैं, क्या है पूरा मामला पढ़िए खबर...

विज्ञापन को लेकर ट्रोल हुए अल्लू अर्जुन

विज्ञापन को लेकर ट्रोल हुए अल्लू अर्जुन

इसमें कोई शक नहीं हैं कि साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के बाद आज वो पूरे देश के चेहते हो गए हैं। करोड़ों फैंस अल्लू अर्जुन के दीवाने है। इस फिल्म के जरिए अल्लू की शोहरत और बुलंदियों तक जा पहुंची है। साउथ इंडस्ट्री के फेस अल्लू अब नेशनल स्टार बन चुके हैं। फिल्म ने हिंदी में जबरदस्त बिजनेस किया है, लेकिन अब वो ही फैंस उनको ट्रोल करने में लगे हुए हैं। वजह है हाल ही में आया उनका एक नया विज्ञापन।

माफी तक की उठाई लोगों ने मांग

माफी तक की उठाई लोगों ने मांग

विज्ञापन के चलते सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन को जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं उनके और ऐड कंपनी से माफी तक मांगने की मांग की जा रही है। दरअसल, पुष्पा स्टाइल में अल्लू अर्जुन ने एक प्रमोशन ऐड किया है, जिसके बाद फैंस भड़क गए हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्टर और जोमेटो पर साउथ फिल्म सिनेमा की बेइज्जती करने का आरोप लगाया है।

जोमैटो के ऐड में अल्लू अर्जुन

जोमैटो के ऐड में अल्लू अर्जुन

बता दें कि अल्लू अर्जुन हाल ही में फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो के ऐड में दिखाई दिए हैं। जिसके बाद कुछ फैंस का नाराज होते हुए कहना है कि उनको अपनी जड़ों को याद रखना चाहिए ना कि भूलना जाना कि वो कहां से आएं हैं। ऐड में आप देख सकते हैं कि अल्लू एक गुंडे को पंच लगाते हैं। जो साउथ फिल्म की स्टाइल में हवा में उड़ जाता है। जिसके बाद विलेन कहा है कि वो उसे जल्दी जमीन पर उतार सकता है क्योंकि उसे भूख लगी है।

साउथ सिनेमा की बेइज्जती करने का आरोप

साउथ सिनेमा की बेइज्जती करने का आरोप

जिसका जवाब देते हुए अल्लू कहते हैं कि ये साउथ सिनेमा है, हम ऐसे ही करते हैं। इसके बाद पिटने वाला विलेन कहता है कि उसे गोंगुरा मटन खाना है और जब तक वो नीचे आएगा रेस्टोरेंट बंद हो जाएगा। जिस पर एक्टर कहते हैं कि गोंगुरा मटन हो या कुछ और जोमैटो हमेशा आपके साथ है। इसके बाद अल्लू अपनी 'पुष्पा' का डायलॉग मारते हैं। पूरा ऐड तेलुगू में हैं, जिसके बाद नाराज फैंस उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लग गए।

अल्लू अर्जुन पर फूटा गुस्सा

अल्लू अर्जुन पर फूटा गुस्सा

एक तरफ जहां कुछ लोगों को यह ऐड काफी पसंद आया, तो दूसरी तरफ कई यूजर्स ने अल्लू अर्जुन के लिए कहा कि वो साउथ सिनेमा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि नार्थ इंडिया में एक फिल्म चलने के बाद तुम साउथ सिनेमा को ट्रोल करने लगे। किसी को भी अपनी औकात नहीं भूलनी चाहिए। ऐसे ही एक और यूजर ने अल्लू अर्जुन और जोमैटो से साउथ फिल्म इंडस्ट्री से माफी मांगने के लिए कहा। वही अन्य यूजर ने लिखा कि जोमैटो का सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने और ऐप को अनइंस्टाल करने की धमकी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+