साउथ के मशहूर एक्टर Vishal को क्या हुआ? स्टेज पर कांपने लगे हाथ, फैंस को सताई चिंता
South Actor Vishal: साउथ एक्टर विशाल जल्द ही अपनी अगली फिल्म गजा राजा से स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। जो कि, 12 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया जिसे देख फैंस शॉक्ड रह गए।
बता दें कि, फिल्म के मेकर्स ने रविवार को एक प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया था। जिसमें फिल्म के लीड एक्टर विशाल, डायरेक्टर सुंदर सी और अन्य लोग मौजूद थे। इस इवेंट के दौरान, विशाल के हाथ बहुत ज्यादा कांपने लगे, और ऐसे में उनके फैंस तबियत को लेकर चिंतित हो गए।

ये भी पढ़ें: Allu Arjun: भगदड़ मामले में नामपल्ली कोर्ट पहुंचें अल्लू अर्जुन, इन शर्तों पर मिली जमानत, जानें पूरा मामला
मार्क एंटनी के अभिनेता विशाल का वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि बुखार के कारण एक्टर के हाथ अचानक स्टेज पर कांपने लगे। एक्टर की ऐसी हालत देख उनके फैंस काफी परेशान हो गए। वहीं कुछ नेटिजेन्स हैरान थे कि अचानक विशाल को क्या हुआ, वह इस तरह से क्यों कांपने लगे। कुछ का ये भी कहना है कि अगर एक्टर की तबियत ठीक नहीं थी तो उन्हें इवेंट में नहीं लाना चाहिए था।
विशाल की वायरल हो रही वीडियो में फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भले ही वो बुखार से परेशान हैं, फिर भी फिल्म #माधागजराजा का प्रमोशन करने आए।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "उन्हें क्या हो गया? उनका हाथ इतना कांप रहा था कि माइक तक नहीं पकड़ पा रहे थे। जल्द ठीक हो जाइए, ना।"
फैंस विशाल को बुखार से जल्दी ठीक होने के लिए ढेरों "गेट वेल सून" संदेश भेज रहे हैं। बता दें कि, माधा गजा राजा फिल्म में विशाल के अलावा, अंजलि, वरालक्ष्मी सरथकुमार, सतीश, सोनू सूद और दिवंगत मनोबाला जैसे बेहतरीन एक्टर्स लीड रोल में नजर आएंगे। पहले ये फिल्म 2013 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन 12 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ये फिल्म रिलीज होने वाली है। देखना होगा कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications