Allu Arjun: भगदड़ मामले में नामपल्ली कोर्ट पहुंचें अल्लू अर्जुन, इन शर्तों पर मिली जमानत, जानें पूरा मामला
Allu Arjun: हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ के मामले में गत 3 जनवरी 2024 (शुक्रवार) को नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाया था। जानकारी के अनुसार अल्लू अर्जुन को नियमित जमानत मिल चुकी है।
अल्लू अर्जुन को 50 हजार के मुचलके पर जमानत
कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 50 हजार रुपये के मुचलकों पर जमानत दी है। वहीं अल्लू अर्जुन इस समय हैदराबाद के नामपल्ली में मेट्रोपॉलिटन क्रिमिनल कोर्ट पहुंचे हैं। संध्या थिएटर मामले में कोर्ट द्वारा नियमित जमानत दिए जाने के बाद आज अभिनेता जमानत राशि जमा करने के लिए अदालत पहुंचे हैं।

अल्लू अर्जुन के सामने जमानत की शर्तें
वहीं खबर है कोर्ट ने अल्लू अर्जुन के सामने जमानत के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। अल्लू अर्जुन को ऐसा निर्देश दिया गया है कि आरोप पत्र दायर होने तक या फिर अगले दो महीने तक हर रविवार को उन्हें जांच अधिकारी के सामने हाजिर होना होगा और हस्ताक्षर करने होंगे।
विदेश यात्रा नहीं कर सकते हैं एक्टर
इसके अलावा अल्लू अर्जुन कुछ समय तक विदेश यात्रा भी नहीं कर सकते हैं। आपको बता दें कि विदेश यात्रा की इजाजत न होने की वजह से अल्लू अर्जुन के प्रोफेशनल लाइफ में दिक्कत हो सकती है। अल्लू अर्जुन के वकील इन शर्तों के खिलाफ कोर्ट में अपील दायर कर सकते हैं।
नामपल्ली कोर्ट में हाजिर हुए अल्लू अर्जुन
वहीं आज यानी 4 जनवरी 2024 को अल्लू अर्जुन नामपल्ली कोर्ट में दोबारा हाजिर हुए और उन्होंने जमानत से जुड़े दस्तावेज जमा किए हैं। इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट से अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत मिली थी। अब उन्हें नामपल्ली कोर्ट ने इन शर्तों के साथ नियमित जमानत दी है।
ये है संध्या थिएटर में मची भगदड़ का पूरा मामला और अब तक इसमें क्या क्या हुआ
-फिल्म 'पुष्पा 2-द रूल' के रिलीज के एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मूवी की पेड स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था।
-इस दौरान अचानक ही वहां फिल्म के लीड हीरो अल्लू अर्जुन पहुंच गए थे। एक्टर को देखते ही वहां भगदड़ मच गई थी।
-इस भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी जबकि उसका 8 साल का छोटा बेटा बुरी तरह से घायल हो गया था।
-फिल्म 'पुष्पा 2' के रिलीज होने के दिन यानी 5 दिसंबर 2024 को ही संध्या थिएटर में हुए भगदड़ के मामले में केस दर्ज हो गया था।
-मृतक महिला के पति ने अल्लू अर्जुन पर आरोप लगाया था कि उन्हीं की लापरवाही की वजह से भगदड़ मची और उनकी पत्नी की मौत हो गई।
-इस मामले में पुलिस ने गत 13 दिसंबर 2024 को पूछताछ के लिए अल्लू अर्जुन को अरेस्ट कर लिया था।
-इसके बाद तेलंगाना कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को ही अंतरिम जमानत दे दी थी। हालांकि एक्टर को एक रात जेल में काटनी पड़ी थी। फिलहाल एक्टर को नामपल्ली कोर्ट ने नियमित जमानत दी है।












Click it and Unblock the Notifications