शादी से 4 दिन पहले साउथ के फेमस एक्टर नागा शौर्या की तबीयत बिगड़ी, हुए बेहोश, जानें क्या है मामला

Naga Shaurya Hospitalised: 4 दिन बाद साउथ के एक्टर नागा शौर्या की शादी है और इससे पहले ही उनकी तबीयत अचानक ही बिगड़ गई है।

Naga Shaurya Hospitalised: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर नागा शौर्या की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग करते वक्त अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह सेट पर बेहोश हो गए। एक्टर को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि 4 दिन बाद साउथ के एक्टर नागा शौर्या की शादी है और इससे पहले ही उनकी तबीयत अचानक ही बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने से पूरा परिवार चिंता में आ गया है। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या हुआ इस साउथ एक्टर को।

शूटिंग सेट पर बेहोश हुए नागा शौर्या

शूटिंग सेट पर बेहोश हुए नागा शौर्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर नागा शौर्या एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। इसी बीच शूटिंग सेट पर अचानक ही उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए। उन्हें हैदराबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि एक्टर हाई ग्रेड फीवर से जूझ रहे थे।

अस्पताल में चल रहा है इलाज

अस्पताल में चल रहा है इलाज

डॉक्टरों के अनुसार बुखार के चलते उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। काम का स्ट्रेस ज्यादा होने के चलते वह सेट पर ही बेहोश हो गए थे। फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। डॉक्टरों की मानें तो 4 दिन बाद ही नागा शौर्या की शादी है और ऐसे में वह ज्यादा स्ट्रेस ले रहे होंगे। कई बार मन में चल रही चिंता के कारण भी सेहत बिगड़ने लगती है।

नो वाटर डाइट कर रहे थे फॉलो

नो वाटर डाइट कर रहे थे फॉलो

वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि शाद से पहले नागा शौर्या नो वाटर डाइट फॉलो कर रहे थे। वह लिक्विड डाइट नहीं ले रहे थे और इसी वजह से शरीर में पानी की कमी हो गई और वह बेहोश हो गए। वहीं डॉक्टरों ने बताया नागा शौर्या की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है और चिंता की कोई बात नहीं है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

4 दिन बाद है शादी

4 दिन बाद है शादी

आपको बता दें कि साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर नागा शौर्या आगामी 20 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी से शादी करने जा रहे हैं। हाल में ही उनका वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। लोगों ने उनके शादी के इस कार्ड को खूब पसंद किया है। शादी के कार्ड वाले पोस्ट पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने जमकर कमेंट्स किए हैं।

2011 में की थी एक्टिंग की शुरुआत

2011 में की थी एक्टिंग की शुरुआत

जानकारी के अनुसार साउथ फिल्मों के एक्टर नागा शौर्या एक्टिंग के साथ साथ प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं। वह मूल रूप से तेलुगू सिनेमा में काम करते हैं। उन्होंने साल 2011 में 'क्रिकेट-गर्ल्स एंड बीयर' फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग का डेब्यू किया था। इसके बाद वह नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'चंदामामा कथालु' में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+