Japan में आई तबाही के बीच वायरल हुआ Jr NTR का पोस्ट, भूकंप से पहले यहां मौजूद थे एक्टर, बोले- 'मुझे सदमा लगा'

Jr NTR Japan Earthquake: देश-विदेश में नया साल 2024 बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। लेकिन जापान के लिए साल का पहला दिन ही मनहूस साबित हुआ। 1 जनवरी 2024 को जापान में जबरदस्त भूकंप आया। इस तबाही में कई लोगों की मौत हो गई। इस बीच साउथ सुपर स्टार जूनियर एनटीआर अपना हाल बयां किया।

बता दें कि, जूनियर एनटीआर नए साल के मौके पर अपने परिवार के साथ वेकेशन पर जापान गए थे। जहां तबाही का मंजर देखने को मिला। अब आरआरआर एक्टर ने अपने पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि जापान में भूकंप आने से कुछ घंटे पहले ही वह अपने परिवार के साथ भारत के लिए रवाना हो गए थे।

jr ntr

जूनियर एनटीआर ने अपने भारत लौटने की जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि भूकंप से उन्हें गहरा सदमा लगा है। एक्टर ने लिखा, 'आज जापान से घर वापस आया और भूकंप के झटकों की खबर से गहरा सदमा लगा है। पिछला पूरा हफ्ता वहां बिताया और इससे प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। जो लोग इससे बचने में कामयाब रहे हैं उनके लिए खुश हूं और जल्द रिकवरी की उम्मीद कर रहा हूं। मजबूत रहो, जापान।'

बता दें कि, फिलहाल जूनियर एनटीआर और उनका परिवार सुरक्षित है और वह फिलहाल हैदराबाद पहुंच चुके हैं। एक तरफ जहां पूरी दुनिया नया साल का जश्न मना रही थी वहीं जापान में एक दिन में भूकंप के 155 झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तबाही की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनके पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'देवरा' में दिखाई देंगे। जिसका जल्द ही पोस्टर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा वह फिल्म एनटीआर 30 में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म वॉर 2 भी है जो कि अगले साल 2025 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+